फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Door to door garbage workers strike ends.

देहरादून में रविवार को उठेगा घरों से कूड़ा

Sun, 21 Feb 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Feb 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
Door to door garbage workers strike ends.

देहरादून में पांच दिनों से चल रही डोर टू डोर कूड़ा उठान कर्मियों की हड़ताल खत्म हो गई। मेयर, नगर आयुक्त और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी से बातचीत और आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया। रविवार से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान का काम शुरू जाएगा।

विज्ञापन


मेयर विनोद चमोली नगर आयुक्त नितिन भदौरिया व वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश गुंज्याल ने बताया कि वेतन के चेक जारी हो चुके थे। जिन लोगों के खाते नहीं थे उनके चेक जारी करने में दिक्कत आ रही थी। वेतन बढ़ोतरी मामले को बोर्ड में उठाया जाएगा। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बातचीत में हड़ताली कार्मिक सहमत हो गए। वार्ता में संजय खंडूरी, संजय क्षेत्री, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, नितिन कुमार, बंटी सिंह, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बड़ी संख्या में कर्मियों ने सहस्त्रधारा मार्ग स्थित वर्कशाप में प्रदर्शन किया था। वहां पर डॉ. कैलाश गुंज्याल व हर्षवर्द्धन मिश्रा ने कर्मचारियों को समझाकर मामले का हल निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed