{"_id":"5a2db646246c6b09570a9373e6c0e09d","slug":"doon-youth-acting-in-bollywood-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 में बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे दून के 'कोहिनूर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2016 में बॉलीवुड में धमाल मचाएंगे दून के 'कोहिनूर'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 01 Jan 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
रा वन, साहेब, बीबी और गैंगेस्टर रिटर्न जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके दून के युवा चरणप्रीत नए साल में ऐश्वर्या राय के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत पर बन रही फिल्म में चरणप्रीत का भी अहम किरदार होगा। इन दिनों वह इस फिल्म के लिए प्रतिदिन दो घंटे ऐश्वर्या राय को पंजाबी कल्चर सिखा रहे हैं। ऐश्वर्या इस फिल्म में दलजीत कौर का रोल प्ले कर रही है।
विज्ञापन
वसंत विहार निवासी चरणप्रीत इससे पहले शाहरुख खान के साथ रा वन में, जिम्मी शेरगिल के साथ साहेब, बीबी और गैंगेस्टर रिटर्न में अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुके हैं। चरणप्रीत ने बताया कि इन दिनों वह सरबजीत फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
इसमें वह न केवल एक किरदार निभा रहे हैं बल्कि मुख्य अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन को पंजाबी कल्चर के हिसाब से प्रतिदिन दो घंटे तैयार भी कर रहे हैं। खुद ऐश्वर्या ने ट्वीट कर चरणप्रीत की इस मेहनत और लगन को सलाम किया है।
इसके साथ ही चरणप्रीत जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ और जैकलिन फर्नांडीज की फिल्म फ्लाइंग जेट में भी शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। यह बालाजी प्रोडक्शन की मूवी है। साहेब बीबी और गैंगेस्टर रिटर्न में पत्रकार का यादगार रोल अदा कर चुके चरणप्रीत की झोली में नए साल पर कई और फिल्में हैं।
नकारात्मकता के साथ पॉजिटिव रोल में नजर आएंगे कमलजीत
देहरादून के एक और युवा कमलजीत भी नए साल में बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी का जौहर दिखाएंगे। कमलजीत की नई फिल्म कोहरा इसी साल रिलीज होगी। वह कई और फिल्मों में भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
शिमला बाईपास निवासी कमलजीत को भंवरी देवी हत्याकांड पर आधारित फिल्म मकड़जाला से बीते साल में अच्छी पहचान मिली। डीएवी के पूर्व छात्र कमलजीत ने अपनी अदाकारी से काफी वाहवाही बटोरी थी। अब नए साल में उनकी फिल्म ‘कोहरा’ रिलीज के लिए तैयार है।
इस फिल्म में नकारात्मकता के साथ उनका लीड रोल आधी फिल्म के बाद पॉजिटिव नजर आएगा। इस फिल्म में उनके साथ टीवी एक्टर दिव्या लीड रोल में है। कमलजीत एक मुंबई के प्रोक्डशन हाउस की गढ़वाल पर केंद्रित फिल्म में भी लीड रोल अदा कर रहे हैं। कई और फिल्में नए साल पर उनकी झोली में हैं।