{"_id":"504bc8fe27a5215e5c62c9490b58aa00","slug":"doon-women-s-hospital-created-a-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत बच्चे के लिए अस्पताल में मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत बच्चे के लिए अस्पताल में मचा बवाल
अमर उजाला, रजा शास्त्री, देहरादून
Updated Wed, 21 Aug 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को देहरादून में मूक-बधिर महिला के मरा बच्चा पैदा होने के मामले में बुधवार सुबह तक दून महिला चिकित्सालय में बवाल मचा रहा।
विज्ञापन
सुबह जैसे ही डाक्टर आने शुरु हुए परिजनों ने फिर हंगामा शुरु कर दिया। इसके बाद सीएमएस डा अर्चना श्रीवास्तव को घेर लिया। बाद में समझाने पर किसी तरह परिजन शांत हुए।
दून महिला अस्पताल में बवाल
डोईवाला के रहने वाले गुलशन के मरा बच्चा पैदा होने के मामले में मंगलवार शाम से दून महिला अस्पताल में बवाल मचा रहा।
परिजनों का आरोप है कि बच्चे को बदल दिया गया। जच्चा के परिजनों का जवाब देने के लिए रात में कोई डाक्टर अस्पताल में उपलब्ध नहीं था। सुबह जब सीएमएस अस्पताल आईं तो लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन
परिजनों को समझाया
सीएमएस डा अर्चना श्रीवास्तव और डा मीनाक्षी जोशी परिजनों को समझाने में लगी रहीं। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को ही बता दिया गया था कि बच्चे की धड़कन कम हैं।
विज्ञापन
बच्चे की पहले ही मौत हो गई थी। किसी तरह कोशिश करके सामान्य डिलेवरी कराई गई। डाक्टरों के समझाने पर बाद में परिजन मान गए। सीएमएस ने बताया कि प्रमिला को खुशियों की सवारी से बृहस्पतिवार को उसके मायके पोंटा भेज दिया जाएगा।