{"_id":"697130b6d7f24cf46903648b","slug":"doon-university-excels-in-aiu-north-zone-youth-festival-dehradun-news-c-5-1-drn1031-884705-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एआईयू नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में दून विवि का उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एआईयू नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल में दून विवि का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की ओर से आयोजित नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया। चितकारा विवि में आयोजित इस फेस्टिवल में उत्तर भारत के 22 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित सांस्कृतिक महोत्सव में दून विवि के 52 विद्यार्थियों ने 22 विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
दून विवि की टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर डॉ. अजीत पंवार और सिंधु खंडूरी ने किया। विद्यार्थियों ने समर्पण, अनुशासन और रचनात्मकता का परिचय देते हुए कई प्रमुख विधाओं में शानदार प्रदर्शन किया। विवि को सांस्कृतिक शोभायात्रा (कल्चरल प्रोसेशन) में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साथ ही स्कीट प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, वन एक्ट प्ले में चौथा स्थान मिला। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विवि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। फोक ऑर्केस्ट्रा, शास्त्रीय नृत्य, हिंदी वक्तृत्व, हिंदी वाद-विवाद और मिमिक्री में विवि ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विवि की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा, विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि केवल मंच पर प्रदर्शन के बल पर नहीं बल्कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयास से अर्जित की है। कहा, यह सफलता शिक्षकों, प्रशिक्षकों और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े सभी समन्वयकों के मार्गदर्शन का भी परिणाम है। टीम भावना, समयबद्ध तैयारी और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना ने छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह रहा कि स्कीट टीम ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किया है। अब यह टीम मार्च में चेन्नई में आयोजित होने वाले नेशनल यूथ फेस्टिवल में दून विवि का प्रतिनिधित्व करेगी।