फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon tulika in savdhaan india tv serial.

'सावधान इंडिया' में देश को अलर्ट कर रही दून की नन्ही तुलिका

Sun, 06 Dec 2015 01:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Dec 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
doon tulika in savdhaan india tv serial.

लाइफ ओके पर प्रसिद्ध सीरियल सावधान इंडियन में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की तुलिका देश को अपराध से अलर्ट करती नजर आई।

विज्ञापन


मात्र आठ वर्ष की तुलिका ने मासूमियत और शानदार अभिनय के बल पर सावधान इंडियन में मुख्य किरदार के लिए अपनी जगह बनाई। शनिवार रात दस बजे सावधान इंडियन में एपिसोड ‘लालच’ शो प्रसारित हुआ।

मोतीपुर प्रेमनगर निवासी तुलिका की माता सुनिता मोहन ने बताया कि इस एपिसोड की पूरी शूटिंग मालदेवता में हुई है। टाइम्स वर्ल्ड स्कूल इंदिरा नगर में कक्षा तीन की छात्रा तुलिका मूल रूप से उत्तरकाशी के मौंडा गांव, मोरी ब्लॉक से है।

विज्ञापन

तुलिका की एक्टिंग की बेहद प्रशंसा

doon tulika in savdhaan india tv serial.

तुलिका की माता यूपीसीएल में कार्यरत हैं। जबकि पिता मोहन चौहान टिहरी जिले के एक स्कूल में पढ़ाते है। उन्होंने बताया कि केवल तीन साल की उम्र में तुलिका गढ़वाली फिल्म कमली में काम कर चुकी है।

निदेशक अनुज जोशी ने उस दौरान तुलिका की एक्टिंग की बेहद प्रशंसा की थी। तुलिका की मां ने बताया कि उत्तराखंड के थियेटर आर्टिस्ट अभिषेक मंदोला को उत्तराखंड के किसी बाल कलाकार को इस एपिसोड के लिए तलाशने को कहा गया था और उनकी नजर में तुलिका पहले से ही थी।

उन्होंने तुलिका का नाम प्रोड्यूसर सुपवित्रा बाबुल के सामने रखा। उन्होंने तुलिका के वीडियो देखने के बाद तुरंत लीड रोल के लिए हामी भर दी। 24 से 27 अक्तूबर तक शूटिंग चली। तुलिका ने बताया कि उन्हें शूटिंग के दौरान बहुत मजा आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed