फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon to delhi AC special train

ये क्या, देहरादून से दिल्ली जा रही खाली ट्रेन

Sun, 06 Apr 2014 01:52 PM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Apr 2014 01:52 PM IST
विज्ञापन
doon to delhi AC special train

यूं तो ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी है, लेकिन एक ट्रेन ऐसी भी है जो तकरीबन खाली देहरादून से दिल्ली के बीच दौड़ रही है।

विज्ञापन


इसमें हर कोच में औसतन तीन यात्री सफर कर रहे हैं। यह हाल है पर्यटन सीजन के मद्देनजर शुरू की गई एसी स्पेशल का। नई ट्रेन के बारे में समुचित प्रचार नहीं होने से यह स्थिति पैदा हुई है।

सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर चलेगी यह ट्रेन

doon to delhi AC special train

गर्मियों की छुट्टियों और पर्यटन सीजन को देखते हुए रेलवे ने देहरादून-दिल्ली के बीच 2 अप्रैल से नई एसी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को छोड़कर चलेगी।

आनंद विहार स्टेशन तक जाने वाली ट्रेन में 13 कोच हैं। हर कोच में 75 और पूरी ट्रेन में 975 यात्री सफर कर सकते हैं। बुधवार को ट्रेन में 15, गुरुवार को 20 और शनिवार को 87 मुसाफिर दिल्ली गए। वापसी में भी स्थिति लगभग ऐसी ही रही।

जबकि दिल्ली के लिए दून से सुबह पांच बजे, साढ़े आठ बजे, शाम पांच बजे और रात साढ़े ग्यारह बजे चल रही दूसरी गाड़ियों में टिकट के लिए मारामारी की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में स्थिति में होगा सुधार

doon to delhi AC special train

नई ट्रेन का देहरादून से रवानगी का समय सुबह 6:45 बजे है। ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे आनंद विहार स्टेशन पहुंचती है।

वहां दोपहर तीन बजे छूटकर रात दस बजे देहरादून पहुंचती है। प्रभारी स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह स्वीकारते हैं कि ट्रेन के बारे में ज्यादा प्रचार नहीं हो पाया है। उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में स्थिति में सुधार होगा।

संक्षेप में जानें
6:45 बजे सुबह रवाना होती है देहरादून से
03:00 बजे दोपहर दिल्ली से चलती है वापस
87 यात्रियों ने दिया शनिवार को ट्रेन में सफर

यह है किराया
फर्स्ट एसी - 1100 रुपए
सेकेंड एसी - 690 रुपए
थर्ड एसी - 470 रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed