फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon to chandigarh Volvo start.

दून से चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा आज से

Fri, 18 Dec 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Dec 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
doon to chandigarh Volvo start.

चंडीगढ़ का सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज(शुक्रवार) से उत्तराखंड परिवहन निगम की वॉल्वो बस सेवा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी(एसटीए) से फाइनल एनओसी मिल गई है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) से एनओसी मिलने के बाद निगम को एसटीए से एनओसी मिलने में समय लग रहा था।

इस प्रक्रिया को पूरी कराने के लिए गुरुवार को निगम की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और एनओसी की सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली। आज से निगम की पांच बसों का प्रतिदिन संचालन शुरू हो जाएगा। दून से चंडीगढ़ का किराया करीब 500 रुपये है।
विज्ञापन


सीएम की दिलचस्पी से हल हुआ मसला

चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस चलाने में सीएम हरीश रावत स्वयं दिलचस्पी ले रहे थे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री ने हाल ही में कई बार निगम केएमडी को निर्देशित किया। इस कारण निगम की टीम तत्परता के साथ चंडीगढ़ की भागदौड़ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने जताया आभार
रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो चलाने के लिए मुख्यमंत्री और निगम प्रबंधन का आभार जताया है। महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसों के संचालन से अच्छी आय प्राप्त होगी।

यह रहेगा टाइम टेबल
दून से चंडीगढ़-चंडीगढ़ से दून
सुबह 6:30-रात 02 बजे
सुबह 7:30-सुबह 7:10 बजे
दोपहर 12:00-दोपहर 12:00 बजे
शाम 6:00-दोपहर 2:25 बजे
शाम 8:30-शाम 6:10 बजे

चंडीगढ़ रूट पर वॉल्वो बसें चलाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
- दीपक जैन, महाप्रबंधक, उत्तराखंड परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed