{"_id":"6324bf61c869842fb617d77e","slug":"doon-student-raped-in-alwar-s-park-city-news-drn4229487149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: होश आने पर छात्रा ने खुद को इस हाल में पाया, जंगल में रही चीखती-चिल्लाती, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: होश आने पर छात्रा ने खुद को इस हाल में पाया, जंगल में रही चीखती-चिल्लाती, फिर...
Sat, 17 Sep 2022 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 05:17 PM IST
सार
होश आने पर छात्रा ने खुद को जमीन पर लेटे पाया। उसका शरीर मिट्टी से गंदा हो गया था। पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता चिल्लाई तो वहां कोई नहीं आया। बाहर आकर गेट के पास लोगों को आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून के एक संस्थान की छात्रा के साथ अलवर, राजस्थान में दुष्कर्म का मामले सामने आया है। छात्रा वहां इंटर्नशिप करने गई थी। दुष्कर्म का आरोप वहां के बायो डायवर्सिटी पार्क के गाइड पर है। छात्रा इस पार्क में घूमने गई थी। एसओ क्लेमेंटटाउन कुलवंत सिंह ने बताया कि बीटेक मेकेनिकल की छात्रा 14 जुलाई को दून से अलवर इंटर्नशिप के लिए गई थी।
विज्ञापन
इंटर्नशिप पूरी होने वाली थी तो वह 11 अगस्त को अकेली बायो डायवर्सिटी पार्क गई। गेट पर एक 30 वर्षीय युवक मिला। उसने खुद को स्टाफ गाइड बताया। इसके बाद युवती को पार्क में घुमाया। फिर करीब डेढ़ किमी अंदर जंगल में लेकर गाया। आरोप है कि वहां उसका मुंह दबाया। युवक के हाथ में कुछ नशीला पदार्थ लगा था। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
होश आया तो पीड़िता ने खुद को जमीन पर लेटे पाया। उसका शरीर मिट्टी से गंदा हो गया था। पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया है। पीड़िता चिल्लाई तो वहां कोई नहीं आया। बाहर आकर गेट के पास लोगों को आपबीती बताई। उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Highcourt: देहरादून में सहस्त्रधारा रोड चौड़ीकरण में पेड़ों के कटान पर लगी रोक हटी
हालांकि, पीड़िता पुलिस को सूचना दिए बिना दून अपने संस्थान में आ गई। यहां उसने परीक्षा दी। इसके बाद हाल ही में पुलिस को सूचना दी। एसओ ने बताया कि थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसे अलवर ट्रांसफर किया जा रहा है।