बेटे रेहान का हौसला बढ़ाने दून पहुंची प्रियंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का नामी 'द दून स्कूल' अपने 79वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को देश की जानी-मानी हस्तियों से गुलजार रहा। आम तौर पर बेहद कड़ी सुरक्षा में रहने वाले प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा भी आम अभिभावकों की तरह बेटे रेहान का हौसला बढ़ाने पहुंचे।
समारोह में आए अभिभावकों ने अपने बच्चों की बनाई कलाकृति देखकर खूब सराहना की। एक छात्र के बनाए वर्ल्ड लाइटिंग मैप को खूब तारीफ मिली। दोस्ताना क्रिकेट मैच में वर्तमान छात्रों ने ओल्ड ब्वॉयज को हराया।
प्रथम विश्व युद्ध पर आधारित इंगलिश एग्जीबिशन खासी सराही गई जबकि हिंदी स्ट्रीट प्ले भी आकर्षण का केंद्र रहा। 1989 बैच के ओल्ड ब्वायज के बीच ‘शुड दिस हाउस क्वैश्चन इट्स ट्रेडिशन’ विषय पर डिबेट हुई, जिसमें वर्तमान छात्रों ने जीत दर्ज की।
रेहान के लिए आम मम्मी बनीं प्रियंका
यश उपाध्याय को बेस्ट स्पीकर और वृंदम नागपाल को प्रोमाइजिंग स्पीकर का अवार्ड दिया गया। इस बीच प्रियंका और राबर्ट वाड्रा भी आम अभिभावकों की तरह नजर आए। उन्होंने दूसरे अभिभावकों के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।
समारोह में दून स्कूल से पासआउट वर्ष 1954, 1964 और 1989 बैच के छात्र भी शामिल हुए। पुराने दिन याद कर वे भी बेहद उत्साहित नजर आए।
स्नैपडील के सीईओ कुणाल भी आएंगे
दून स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में शनिवार को स्नैपडील वेबसाइट के संस्थापक और सीईओ कुणाल बहल भी शिरकत करेंगे। स्कूल में वह छात्रों के बीच स्पीच देने के साथ कई गतिविधियों में शिरकत करेंगे।
कुणाल ने वर्ष 2010 में शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील लांच की, जो आज देशभर में अलग पहचान कायम कर चुकी है। स्कूल प्रशासन का उन्हें बुलाने का मकसद छात्रों को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना है।
कमलनाथ और आरपीएन सिंह भी पहुंचे
स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री कमलनाथ, पूर्व रक्षा राज्य मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह समेत राजनीति और वाणिज्य जगत की कई हस्तियां पहुंची।
स्कूल के स्थापना दिवस समारोह में यहां से पढ़ी हुई कई अन्य हस्तियों के भी आने की संभावा है। इसे देखते हुए स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मंच पर जीवंत हुआ तुगलक
शाम के वक्त रोज बाउल ऑडिटोरियम में छात्रों ने नाटक ‘तुगलक’ पेश किया। इसमें छात्रों ने अपने सधे अभिनय से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। छात्रों ने न केवल सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक की कहानी दिखाई, बल्कि उसकी जिंदगी के उतार चढ़ावों को भी मंच पर जीवंत किया। यहां स्कूल हेडमास्टर पीटर मैकलॉगिन आदि मौजूद रहे।