फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon passport office on cbi radar.

CBI के राडार पर देहरादून का पासपोर्ट दफ्तर

Tue, 16 Feb 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
doon passport office on cbi radar.

देहरादून का पासपोर्ट दफ्तर सीबीआई के राडार पर है। सीबीआई को यहां पर कई तरह की गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही हैं। घूस लेते ट्रैप हुए कार्यालय अधीक्षक पर भी सीबीआई की कई दिन से नजर थी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कार्यालय अधीक्षक केपी सिंह के पास हज आवेदन के लिए पासपोर्ट बनाने वालों को जरूरी औपचारिकताओं में मदद करने का भी जिम्मा था। पिछले करीब दस दिन के भीतर सीबीआई को कार्यालय अधीक्षक के बारे में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन


सीबीआई आरोपी की टोह ले रही थी। लेकिन किसी पीड़ित के खुलकर सामने न आने और ठोस सबूत न मिल पाने से कार्यालय अधीक्षक सीबीआई के शिकंजे से बच रहे थे। शिकायतकर्ता मुसलीन के सामने आने और कानूनी कार्रवाई में साथ देने के बाद सीबीआई ने केपी सिंह को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी सिंह छुट्टी से रविवार को ही अपने बरेली स्थित घर से दून लौटे थे। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, इस बात की भी जांच की जाएगी कि पासपोर्ट दफ्तर के कोई और कर्मी तो इसमें संलिप्त नहीं हैं। ज्ञात रहे कि करीब तीन साल पहले भी एक एजेंट को सीबीआई ने पासपोर्ट दफ्तर के बाहर से गिरफ्तार किया था।

सीसीटीवी कैमरे और फाइलें खंगाली
सीबीआई टीम ने ट्रैप की कार्रवाई के बाद करीब पांच घंटे सीबीआई दफ्तर और दूसरे फ्लोर में स्थित केपी सिंह के आवास को खंगाला। जब सीबीआई की दबिश पड़ी उस वक्त पासपोर्ट दफ्तर लगभग खाली हो चुका था। सिर्फ पासपोर्ट दफ्तर के अधिकारी कर्मचारी और सुरक्षा स्टाफ ही मौजूद था।

सीबीआई टीम ने सबसे पहले वहां मौजूद दफ्तर को सील कर अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय से आरोपी अफसर के स्टेटस के बारे में जानकारी ली। अन्य अफसरों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

करीब तीन घंटे बाद सीबीआई ने पासपोर्ट दफ्तर की महिला कर्मचारियों को वहां से जाने की अनुमति दे दी। सीबीआई ने पासपोर्ट दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरों और फाइलों को भी खंगाला।


सीबीआई टीम अरोमा होटल (जहां पासपोर्ट दफ्तर है) के दूसरे फ्लोर में केपी सिंह को लेकर उनके आवास पर भी गई। सीबीआई को वहां से करीब 50 हजार रुपये और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी हाथ लगे हैं। सीबीआई ने इन्हें सील कर कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed