फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon MRI machine repeatedly getting worse.

दून की MRI मशीन से हॉलैंड में मची हलचल

Wed, 09 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
doon MRI machine repeatedly getting worse.
एमआरआई मशीन - फोटो : demo

दून अस्पताल की एमआरआई मशीन के बार-बार खराब होने से सात समंदर पार स्थित हॉलैंड में हलचल मची है। हर साल खराब हो रही मशीन के कारण वहां के इंजीनियरों के माथे में जहां बल पड़ने लगे हैं, वहीं इसे दुरुस्त करने में कंपनी के अब तक एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। 

विज्ञापन


वारंटी पीरियड में होने के कारण सारा खर्च कंपनी को खुद ही वहन करना पड़ रहा है। तमाम जांचों के बाद भी फिलिप्स कंपनी के इंजीनियर मशीन का मर्ज नहीं पकड़ पाए हैं। ऐसे में कंपनी मुख्यालय से इसे रिप्लेस करने की तैयारी होने लगी है। 
विज्ञापन


दून अस्पताल में वर्ष 2007 में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से फिलिप्स कंपनी की 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन खरीदी गई थी।

इस मशीन पर कंपनी ने दस वर्ष की वारंटी दी थी इसके तहत मशीन में कोई भी समस्या होने पर कंपनी 10 साल तक इसे मुफ्त सुधारेगी। खरीद के बाद से ही इस मशीन में दिक्कत शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर साल मशीन में प्रयोग होने वाली हीलियम गैस उड़ जाती है, जिससे यह काम करना बंद कर देती है। मशीन में एक बार हीलियम गैस भरने में करीब 20 लाख रुपये का खर्च आता है। ऐसे में कंपनी को हर साल लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

बदलेगी अब पुरानी मशीन:
इससे परेशान होकर कंपनी ने हॉलैंड स्थित अपने मुख्यालय को सूचित किया है। शिकायत पर हॉलैंड से पहुंचे इंजीनियर ने मशीन की जांच की।

एक हफ्ते के भीतर दो बार मशीन खराब हो चुकी है। दून अस्पताल को इस संबंध में जानकारी दी गई है। कंपनी अब पुरानी मशीन लेकर अस्पताल को नई मशीन देगी।

फिर खराब हुई मशीन 
दून अस्पताल की एमआरआई मशीन एक बार फिर खराब हो गई है। करीब दो सप्ताह पहले भी मशीन खराब हुई थी। जिसके बाद दिल्ली से पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों ने मशीन की जांच की।


बताया जा रहा है कि मशीन से हीलियम गैस खत्म हो गई है। इस कारण अगले दो हफ्तों तक मरीजों का एमआरआई नहीं हो पाएगा। 

मशीन से बार-बार हीलियम गैस उड़ जा रही है। कंपनी इंजीनियरों के अनुसार मैग्नेट में समस्या है। कंपनी ने अब पूरी एमआरआई मशीन रिप्लेस करने की जानकारी दी है। 
महेंद्र भंडारी, प्रभारी एमआरआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed