फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Medical College Students created ruckus in hostel late at night police called them to police station

Dehradun: दून मेडिकल कॉलेज में तेज आवाज में गाने बजाने पर विवाद, हॉस्टल में छात्रों का हुड़दंग, थाने पहुंचे

Mon, 13 Oct 2025 02:01 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Oct 2025 02:01 PM IST
सार

तेज आवाज में गाने बजाने पर हॉस्टल में विवाद हो गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को फटकारा। उन्हें अगले दिन कोतवाली में भी बुलाया।

विज्ञापन
Doon Medical College Students created ruckus in hostel late at night police called them to police station
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

दून मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल में रात करीब दो बजे तेज आवाज में गाने बजाकर जमकर हुड़दंग मचाया। कुछ छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो दानों के बीच जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया, साथ ही रविवार सुबह कोतवाली में बुलाकर कड़ी हिदायत भी दी है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र-छात्राएं देर रात तेज आवाज में गाने बजाकर पार्टी कर रहे थे। दूसरे पक्ष के छात्रों ने परीक्षा पास में होने की बात कहकर गाने बंद करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के छात्रों में विवाद हो गया। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों को मिली, तो अधिकारियों ने मौके पर कई कर्मचारियों को भेजा।

विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को फटकारा। उन्हें अगले दिन कोतवाली में भी बुलाया। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें छात्र अर्धनग्न अवस्था में नाचते नजर आ रह हैं। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नंदन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों को कोतवाली बुलाकर कड़ी हिदायत दी

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि झगड़े में शामिल सभी छात्रों को कोतवाली बुलाकर कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। साथ उनसे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने के निर्देश दिए है। कोतवाल ने कहा कि इस तरह की अराजकता पूर्ण घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी छात्रों को अनुशासन में रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसके अलावा घटना के दौरान बाहरी लोग भी अंदर घुस गए थे। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों से भी जवाब मांगा गया है। मामले की जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज

ये भी पढे़ं...Dehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड पहला राज्य, जहां बुनियादी शिक्षा  के लिए राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा तैयार

एक डॉक्टर का कॉलर पकड़ा, आज काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

हॉस्टल में देर रात घटना के दौरान किसी ने एक चिकित्सक का कॉलर पकड़ लिया। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करने का निर्णय लिया है। आज यानि सोमवार को अस्पताल के सभी चिकित्सक हाथ में काली पट्टी बांधकर ओपीडी में मरीजों को देखेंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed