{"_id":"6a49dbef5c0edd2f446ce2314c1893a4","slug":"doon-medhika-and-aishwarya-in-miss-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलिए, मिस इंडिया में दून की फाइनलिस्ट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलिए, मिस इंडिया में दून की फाइनलिस्ट से
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 03 Mar 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की दो सुंदरियां फेमिना मिस इंडिया के फाइनल में पहुंच गई हैं। टॉप-25 में जगह बनाने वाली मेधिका और ऐश्वर्या के लिए यह बड़ी सफलता है। टॉप-25 प्रतिभागियों का 29 मार्च को मुंबई में फाइनल राउंड होगा। इन्हीं में से किसी के सिर मिस इंडिया का ताज सज सकता है।
विज्ञापन
दून में हुए ऑडीशन में चार मॉडल्स चुनी गई थीं। इन्हें दूसरे राउंड के लिए दिल्ली भेजा गया। दिल्ली से टॉप-5 को कैश बाउचर के साथ मुंबई का टिकट मिला। इन पांच में दून की मेधिका और ऐश्वर्या शामिल थीं। इसके बाद में मुंबई में दो राउंड में ऑडीशन चले।
विज्ञापन
यहां से फाइनल राउंड के लिए टॉप-25 का चयन किया गया। टॉप-25 में जगह बनाकर मेधिका प्रिया सिंघल और ऐश्वर्या गोयल अब मिस इंडिया बनने के करीब हैं। फाइनल राउंड में इनका प्रदर्शन इन्हें मिस इंडिया का ताज पहना सकता है।
विज्ञापन
दून में मिस इंडिया के ऑडीशन कराने वाले सिन्मिट कम्युनिकेशन के दलीप सिंधि ने बताया कि मेधिका 2012 में हुए ऑडीशन में मिस रेडिएंट स्किन का खिताब भी जीत चुकी हैं।
‘अमर उजाला’ से दूरभाष पर बातचीत में मेधिका सिंघल ने बताया कि फाइनल तक का सफर काफी चुनौतियों भरा रहा है। अब फाइनल में चुनौतियों और बढ़ गई हैं। उन्होंने बताया कि इनदिनों उनकी मॉडल्स ट्रेनिंग चल रही है। जल्द उन्हें श्रीलंका या पांडिचेरी ले जाया जाएगा।