{"_id":"8e7ed4ae6c91b6015fd5aa91df0d79c6","slug":"doon-isbt-flyover-contract","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ठेकेदार’ बदला, फ्लाईओवर बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ठेकेदार’ बदला, फ्लाईओवर बनने का रास्ता साफ
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसबीटी फ्लाईओवर के निर्माण का जिम्मा अब सीडीएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग से अनुबंध होने के बाद कंपनी 25 नवंबर से कम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में याचिका हुई थी दाखिल
दरअसल आईएसबीटी फ्लाईओवर का ठेका जेंडर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया था। इसको लेकर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ता ने टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। आरोप था कि सिर्फ एक ही कंपनी ने टेंडर डाला था और उसी को ठेका दे दिया गया।
विज्ञापन
जिसपर कोर्ट ने नए सिरे से टेंडर करने का आदेश दिया था। नई प्रक्रिया में 12 नवंबर को सीडीएस कंपनी का नाम फाइनल किया गया।
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीक्षण अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि अब इस मामले में कोई पेच नहीं है और 10 दिन में काम शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 47 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
कंपनी ने उठाया सामान
फ्लाईओवर का ठेका निरस्त होने के बाद जेंडर इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने मौके से अपना सामान उठा लिया है। मौके पर मशीनें और कई टन सरिया रखा हुआ था। एक सितंबर से खुदाई का काम भी शुरू हो गया था।
बाईपास से जोड़ने को चाहिए 25 करोड़
लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग ने फ्लाईओवर को हरिद्वार बाईपास से जोड़ने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेज दी है। इस काम पर 25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा।