फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon Hospital: Tenders of more than 35 private pharmaceutical companies will be cancelled

दून अस्पताल : 35 से भी अधिक निजी दवा कंपनियों के टेंडर होंगे खत्म, कवायद शुरू

Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Doon Hospital: Tenders of more than 35 private pharmaceutical companies will be cancelled
Iनए बैच बनाने के दबाव के बाद निजी कंपनियां दवा सप्लाई करने से कर रहीं इन्कार I
विज्ञापन

Iकई कंपनियों ने अस्पताल प्रबंधन को ई-मेल के माध्यम से भेजा आपत्ति पत्र
I
Iदून अस्पताल 35 से भी अधिक निजी दवा कंपनियों के टेंडर खत्म करने जा रहा है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। अब अस्पताल जेम पोर्टल (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) से ही दवाएं खरीदेगा। अस्पताल प्रबंधन की ओर से यह निर्णय तब लिया गया, जब निजी दवा कंपनियों ने अस्पताल में सप्लाई होने वाली दवाओं के लिए नया बैच छापने से इन्कार कर दिया। कंपनी प्रतिनिधियों की ओर से कहा गया कि इतने कम ऑर्डर के लिए नए बैच छापना संभव नहीं है। बता दें कि दून अस्पताल में निजी दवा कंपनियोन्की ओर से सप्लाई होने वाली दवाओं पर एमआरपी लिखी आती है। अस्पताल के फार्मेसी विभाग के अधिकारियों ने कंपनी से बिना एमआरपी लिखी दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसके लिए कंपनी से बोला गया था कि सरकारी बिक्री के लिए नया बैच बनाएं। चूंकि अस्पताल की ओर से एक साथ 30 दिनों से लेकर 45 दिनों तक की दवाओं का ही ऑर्डर भेजा जाता है। ऐसे में कंपनियों की ओर से बोला गया कि कम से कम छह महीने का ऑर्डर देने पर ही अस्पताल के लिए नया बैच छापा जा सकता है।I
Iगहरा सकता है दवाओं का संकटI
Iनिजी कंपनियों की ओर से दवाओं की सप्लाई करने से इन्कार के बाद अस्पताल में दवाओं का संकट भी गहरा सकता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन को या तो नए बैच के साथ दवाओं की सप्लाई का फैसला वापस लेना होगा, या फिर समय रहते जेम से खरीदारी शुरू करनी होगी। इन कंपनियों की ओर से करीब 40 प्रकार के जरूरी टेबलेट और आईवी फ्लूड की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में मरीजों के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

I
I
I
Iदून अस्पताल दवाओं की आपूर्ति करने वाली सभी निजी कंपनियों के टेंडर खत्म करेगी। अब अस्पताल सरकारी पोर्टल जेम से दवाएं खरीदेगा। इससे खरीदारी की प्रक्रिया तो आसान होगी ही साथ ही समय की बचत भी होगी। डॉ. आरएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक, दून अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iक्या है जेम पोर्टलI
IGEM पोर्टल, जिसका पूरा नाम Government e-Marketplace (सरकारी ई-मार्केटप्लेस) है, भारत सरकार द्वारा संचालित एक ऑनलाइन पोर्टल है। यह पोर्टल सरकारी विभागों, संगठनों, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करता है। इसका मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, दक्षता और गति लाना है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed