फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doon hospital nurses

नर्सें फिर आंदोलन करेंगी, मांगें पूरी नहीं हुईं

Tue, 17 Dec 2013 09:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Dec 2013 09:04 PM IST
विज्ञापन
doon hospital nurses

मांगें पूरी न होने से आक्रोशित उत्तराखंड नर्सेस एसोसिएशन के बैनर तले नर्सें फिर आंदोलन करेंगी। मंगलवार को एसोसिएशन ने आंदोलन की घोषणा कर दी है। इसके तहत 20 दिसंबर से चरणबद्ध आंदोलन चालू हो जाएगा। एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजना भौमिक ने बताया कि शुरुआत में नर्सें काला फीता बांधकर शासन को चेतावनी देंगी। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

विज्ञापन


काला फीता बांधकर होगा काम

एसोसिएशन की अध्यक्ष अंजना भौमिक ने बताया कि 20 दिसंबर से तीन दिन तक बांह पर काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। इसके बाद 23 दिसंबर को नर्सें सामूहिक अवकाश पर रहेंगी। इसके बाद 24 से 29 दिसंबर तक सामान्य रूप से काम होगा। फिर 30 दिसंबर से पांच जनवरी तक एक शिफ्ट में काम किया जाएगा।
विज्ञापन


दोपहर की शिफ्ट में करेंगी काम
उन्होंने बताया कि इस बार नर्सें दोपहर की शिफ्ट में काम करेंगी। पिछली बार नर्सों ने सुबह की शिफ्ट में काम किया था। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे की शिफ्ट में सबसे ज्यादा काम होता है। भौमिक ने बताया कि छह जनवरी से नर्सें अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी 19 सूत्री मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने आठ मांगें मान ली थीं। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया। अगर किसी संवर्ग का वेतन बढ़ता है तो नर्सों का भी ग्रेड पे बढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed