{"_id":"56dd85d64f1c1b56128b456a","slug":"doon-hospital-doctor-together-on-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टरों की छुट्टी से अधिकारियों का बढ़ा ब्लड़ प्रेशर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की छुट्टी से अधिकारियों का बढ़ा ब्लड़ प्रेशर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 07 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
दून महिला अस्पताल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीआई के दौरे से ठीक पहले दून महिला अस्पताल के चिकित्सकों के एक साथ छुट्टी के आवेदन से आला अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। व्यवस्था गड़बड़ाने की सूचना मिलते ही सोमवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल पहुंचकर सख्त दिशानिर्देश जारी किये हैं कि एमसीआई के दौरे तक कोई डॉक्टर छुट्टी पर नहीं जाएगा। उल्लंघन करने वालों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दून महिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज और पीएमएचएस चिकित्सकों के बीच ड्यूटी के समय और अधिकारों को लेकर शीत युद्ध चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार को यह लड़ाई सतह पर आ गई, जब पीएमएचएस के सात डॉक्टरों ने छुट्टी पर जाने की धमकी दी। अस्पताल प्रबंधन को जैसे ही इसकी भनक लगी, तुरंत विभागीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया।
उन्होंने तुरंत चिकित्सकों से बातचीत कर उनसे छुट्टी पर ना जाने का अनुरोध किया। जिसके बाद अधिकांश चिकित्सकों ने छुट्टी पर जाने का निर्णय त्याग दिया।
सोमवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. प्रदीप भारती गुप्ता ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी टाइम या अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए।
यदि चिकित्सकों के बीच किसी तरह का विवाद है, तो उसे सुलझाया जाएगा। हालांकि उन्होंने चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने के निर्णय पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर चिकित्सकों को उच्चाधिकारियों से बातचीत करनी चाहिए।