{"_id":"58f50f584f1c1b0b524706b3","slug":"doon-express-will-come-to-kathgodam-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार से काठगोदाम जाएगी दून एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरिद्वार से काठगोदाम जाएगी दून एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण देहरादून एक्सप्रेस अब वापसी में हरिद्वार से काठगोदाम के लिए चलेगी। इससे देहरादून से हल्द्वानी और नैनीताल के यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
सोमवार शाम पौने आठ बजे देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम रेलवे स्टेशन से देहरादून के लिए रवाना हुई। काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन रॉय ने बताया कि काठगोदाम से दून एक्सप्रेस देहरादून को रवाना होगी, लेकिन वापसी में यह गाड़ी हरिद्वार से वापस लौटेगी। हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर काम चलने के कारण 22 मई तक यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इससे देहरादून से नैनीताल, हल्द्वानी, अन्य शहरों को आने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। लेकिन यात्री काठगोदाम से देहरादून जा सकते हैं। उधर, सोमवार को देहरादून से वापस लौट रही दून एक्सप्रेस अपने तय समय से करीब दो घंटा देरी से पहुंची। काठगोदाम स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि हरिद्वार में रेलवे ट्रैक का कार्य चलने के कारण दून एक्सप्रेस विलंब से पहुंची।
विज्ञापन