फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doon-Delhi Expressway elevated road has been opened for a few days Uttarakhand news in hindi

Doon-Delhi Expressway: नए एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भर रहे वाहन, कुछ दिन के लिए फिर से खोला गया

Fri, 19 Dec 2025 12:25 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:25 PM IST
सार

नए एलिवेटेड रो को फिर से वाहनों के लिए कुछ दिन के लिए खोला गया है। मोहंड में पुराने मार्ग को मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया है।

विज्ञापन
Doon-Delhi Expressway elevated road has been opened for a few days Uttarakhand news in hindi
दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर मोहंड में बनी एलिवेटेड रोड को फिर से वाहनों के लिए खोल दिया गया है। यहां पुराने मार्ग पर मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में यातायात के लिए एलिवेटेड रोड को कुछ दिनों के लिए खोला गया है। बुधवार देर शाम से वाहन नए एलिवेटेड रोड पर फर्राटा भर रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, मोहंड में पुराने मार्ग को मरम्मत कार्य के चलते बंद किया गया है। यातायात व्यवस्था बाधित न हो इसलिए कुछ दिन के लिए ही एलिवेटेड रोड को यातायात के लिए खोला गया है। उद्घाटन या अधिकारियों के निर्देश के बाद ही इसे पूर्ण रूप से शुरू किया जाएगा। वहीं, नए एलिवेटेड रोड पर यातायात शुरू होने से मोहंड की दूरी तय करने में कम समय लग रहा है। दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर बनी एलिवेटेड रोड 14 किमी लंबी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोक भवन ने जो दो विधेयक लौटाए, दोबारा विधानसभा में आएंगे, UCC का परीक्षण करेगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

काम लगभग पूरा, जल्द एक्सप्रेसवे शुरू होने की उम्मीद

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जल्द शुरू हो सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को 10 से 15 दिन में एक्सप्रेसवे खोले जाने की बात कही है। बता दें कि एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ मां डाट काली मंदिर तक वायाडक्ट का निर्माण चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वायाडक्ट का काम भी 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed