फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dont do politics on kedarnath yatra says harish rawat

केदार यात्रा पर राजनीति न करे भाजपाः हरीश रावत

Tue, 08 Oct 2013 08:54 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 08 Oct 2013 08:54 AM IST
विज्ञापन
dont do politics on kedarnath yatra says harish rawat

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को केदार यात्रा पर राजनीति न करने की सलाह दी है। हाल ही में रावत ने केदार की पैदल यात्रा की थी तो निशंक ने रावत की इस यात्रा को औचित्यहीन करार दिया था।

विज्ञापन


इसके जवा में हरीश रावत ने पलट कर अब कहा है कि निशंक इस यात्रा पर राजनीति न करें। उन्होंने यह यात्रा स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझने और शिव भक्ति के लिए की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के दुख दर्द को समझा और स्थानीय प्रशासन को इन समस्याओं को सुलझाने केलिए जरूरी सुझाव और निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन की मेहनत का नतीजा
यही नहीं हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वे प्री फेब्रीकेटिड मकानों में रहे और बिजली, पानी, खाने की सुविधा उनके साथ और लोगों को भी मिली। केदार मंदिर परिसर साफ सुथरा है और वहां पूजा हो रही है। यह सब स्थानीय प्रशासन की मेहनत का ही नतीजा है। कार्य में सुधार बताने का यह कतई अर्थ नही है कि कार्य कुछ हुए ही नही है। यात्रा मार्ग का खुलना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार की कोशिश रंग ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्ग में व्यापक सुधार करने होंगे

रावत के मुताबिक भाजपा नेताओं को हर मामले में राजनीति नहीं खोजनी चाहिए। 2014 को देखते हुए इस यात्रा मार्ग में व्यापक सुधार करने होंगे। रावत ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से बात की है और उनके सामने यात्रा से जुड़े पुरोहित समाज, व्यवसायियों आदि की समस्याओं को रखा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 12 अक्टूबर को क्षेत्र में जाएंगे। 2014 तक पर्याप्त मात्रा में आवासीय भवन बनाकर तैयार कर लिए जाएंगे। उन्हें विश्वास है कि मुख्यमंत्री न सिर्फ उनकेसुझावों का सम्मान करेंगे बल्कि जहां-जहां कमियां दिख रही हैं, उनको भी दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed