फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   donor helps the rajasthani families.

मददगारों ने पहुंचाई राजस्थानी परिवारों तक मदद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
donor helps the rajasthani families.
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। मददगारों ने मंगलवार को आईएसबीटी रोड स्थित जरूरतमंद परिवारों तक खाने का सामान व अन्य मदद पहुंचा दी। करीब 48 लोगों को यहां राशन उपलब्ध ना होने के कारण दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। राजस्थान के अलवर से आए यह परिवार सड़कों पर अगरबत्ती बेचने का काम करते हैं। लेकिन लॉक डाउन के कारण इन दिनों इनका धंधा पूरी तरह बंद है, जिससे इनके सामने दो जून की रोटी का संकट पैदा हो गया है। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में परेशान लोगों की तस्वीर प्रकाशित की। इस पर मंगलवार सुबह दून क्लब और स्पोर्ट्स एंड हेल्थ के अरविंद गुप्ता, सुशांत बंसल और अमित गर्ग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के सहयोग से सभी परिवारों को खाने का सामान वितरित किया। अरविंद गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने वहां 48 लोगों को चिन्हित किया है। इसमें एक कुछ दिन का नवजात शिशु और उसकी मां भी है। उन्होंने बताया कि सभी मददगार लगातार उन परिवारों के संपर्क में रहेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें राशन व अन्य सामग्री देते रहेंगे। -- अनिल चन्दोला (इस खबर का फोटो कुछ देर में भेजूंगा।)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed