फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Donites cry beacuse of Hubli rain

हुबली की बारिश ने देहरादून को रुलाया

Wed, 18 Sep 2013 08:57 AM IST
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून
अमर उजाला, प्रवेश कुमारी, देहरादून Updated Wed, 18 Sep 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
Donites cry beacuse of Hubli rain

हुबली (कर्नाटक) की बारिश ने दूनवासियों को प्याज के आंसू रुला दिए हैं। वहां मानसून सीजन में प्याज की फसल खराब होने से इसकी आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है।

विज्ञापन


मंगलवार को 395 क्विंटल प्याज की आवक हुई। 400 क्विंटल पुराना स्टाक है। अगली सप्लाई 20-25 दिन बाद पहुंचेगी, ऐसे में लगभग 800 क्विंटल प्याज का स्टाक है। साफ है कि दिक्कत बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन


पढ़ें, बीज के नाम पर किसानों के साथ धोखा
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजनपुर मंडी में प्याज के भाव थोक में 55 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति किलो जा पहुंचे हैं। मंडी समिति पदाधिकारी अब फिर से आम जनता के लिए सस्ता प्याज मुहैया कराने के लिए व्यापारियों से अपील कर रहे हैं।

काउंटर खोलने को कहेंगे
प्याज की खराब पैदावार का असर सप्लाई पर पड़ा है। दून ही नहीं, हर जगह यही हाल है। प्याज की कीमतें ऊपर की तरफ जा रही हैं। इसका फर्क पड़ेगा ही। व्यापारियों से फिर से काउंटर खोलने को कहा जाएगा।
- विजय थपलियाल, सचिव-मंडी समिति, निरंजनपुर

मंडी में सब्जियों की उपलब्धता और थोक भाव
सब्जी ---- स्टाक (क्विंटल में) - कीमत (रुपए/ प्रति किलो में)
टमाटर - 424 - 10-20
मिर्च - 104 - 16-32
बैंगन - 262 - 08-14
भिंडी - 486 - 09-16
कद्दू - 784 - 08-12
करेला - 156 - 12-14
आलू - 790 - 06-10
बीन - 109 - 12-18
गोभी - 537 - 08-32
मूली - 397 - 10-20
अरवी - 272 - 12-16
अदरक - 135 - 32-65

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed