फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   donate blood more than 50 times

एक 'प्रेरणा', 16 साल से दे रहे हैं खून

Mon, 10 Mar 2014 08:58 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 10 Mar 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
donate blood more than 50 times

सामान्य परिवार में जन्म होने के बावजूद राजीव गुप्ता अपने कर्म से असाधारण बन चुके है। 16 साल पहले देहरादून में अपने एक पड़ोसी को खून देकर उसकी जान बचाने के बाद से उनके अंदर ऐसा जुनून पैदा हुआ जो अब थामने का नाम नहीं ले रहा।

विज्ञापन


50 बार रक्तदान
रुड़की के चाव मंडी निवासी राजीव गुप्ता 49 साल में भी समाज सेवा करने से पीछे नहीं हट रहे। करीब 16 साल में वह 50 बार रक्तदान कर कई लोगों का जीवन बचा चुके है। उनके अंदर सेवा का यह भाव ऐसे नहीं आया है।
विज्ञापन


बल्कि एक घटना ने उनके अंदर लोगों की जान बचाने का जूनून पैदा कर दिया। राजीव गुप्ता प्राइवेट जॉब करते है। वर्ष 1998 में उनके एक पड़ोसी की अचानक तबियत बेहद खराब हो गई। जिसे गंभीर हालत में देहरादून भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गुप्ता भी पड़ोसी होने के नाते उनके साथ देहरादून चले गए। यहां पर ए पॉजिटिव खून की जररुत पड़ी। राजीव गुप्ता का ब्लड ग्रुप मैच कर गया। उन्होंने खून देकर अपने पड़ोसी की जान बचा ली। इसके बाद उनके अंदर ऐसी प्रेरणा जगी की उन्होंने डूबती जिंदगी बचाने का फैसला ले डाला।


16 सालों से वह रक्तदान करते आ रहे है। शहर में जहां कहीं भी ब्लड कैंप लगता है, वह अपना सब काम धाम छोड़कर रक्तदान करने निकल पड़ते है। शहर के लोग भी उनके इस जज्बे को सलाम करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed