{"_id":"60f5cea18ebc3e61862728f9","slug":"don-t-stop-daughters-from-flying-strengthen-their-wings-sneh-dehradun-news-drn38497242","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को उड़ने से मत रोको, उनके पंख मजबूत करो: स्नेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को उड़ने से मत रोको, उनके पंख मजबूत करो: स्नेह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा का सोमवार को राजधानी दून में कई जगह स्वागत हुआ। उन्होंने दरबार साहिब में मत्था टेका और श्रीमहंत देवेंद्र दास से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। बाद में उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी मुलाकात की।
स्नेह ने कहा कि बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब बेटियों को उड़ने से रोकने का नहीं बल्कि उनके पंख मजबूत करने का वक्त है। स्नेह सबसे पहले अपने कोच नरेंद्र शाह और परिजनों के साथ दरबार साहिब पहुंचीं और श्रीमहंत देवेंद्र दास से मुलाकात की। श्रीमहंत देवेंद्र दास ने कहा कि स्नेह ने अपने शानदार खेल के दम पर इंग्लैंड में देश का नाम रोशन किया। उनके आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम मुकाबला ड्रॉ करने में कामयाब रही। एसजीआरआर विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने बताया कि विवि ने स्नेह की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। जल्द ही विवि के स्तर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्नेह को विवि की ओर से एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। स्नेह ने इंग्लैंड दौरे के अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद एसजीआरआर रेसकोर्स पहुंची स्नेह ने सबसे पहले मैदान पर मत्था टेका। प्रधानाचार्य प्रतिभा अत्री ने उन्हें सम्मानित किया। स्नेह ने स्कूल परिसर में पौधा बी लगाया। बाद में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री जोशी और उनकी पत्नी निर्मला जोशी ने स्नेह को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य की अन्य बेटियों को भी स्नेह से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान कमली भट्ट, सुंदर सिंह कोठाल, संध्या थापा, ज्योति कोटिया आदि मौजूद रहे।