फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dogs Eat Newborn Baby dead Body Found in ramnagar canal

नैनीताल: रामनगर की सिंचाई नहर में मिला नवजात का शव, नोंच -नोंच कर खा रहे थे कुत्ते

Wed, 19 Feb 2020 02:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Dogs Eat Newborn Baby dead Body Found in ramnagar canal
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के नैनीताल में रामनगर की सिंचाई नहर में आज दोपहर एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात के शव को देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नवजात को डिलीवरी के तुंरत बाद ही नहर में फेंका गया था। उसकी नाल भी नहीं कटी हुई थी। लोगों ने जब देखा कि कुत्ते नवजात के शव को खा रहे हैं तो तुंरत इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सचूना मिलते ही महिला दारोगा सिमरन वहां पहुंचीं और जांच शुरू की। उन्होने कहा कि इस तरह से नवजातों का सड़कों पर मिलना गंभीर विषय है। इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में भी पिता ने ही फेंका था नवजात को खेत में, केस दर्ज 

हाल ही में रुद्रपुर के काशीपुर में दो दिन पहले गेहूं के खेत में मिले नवजात शिवा के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि नवजात के जन्म लेते ही उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने ही पालने के झंझट से बचने के लिए नवजात को खेत में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

बता दें कि 16 फरवरी की सुबह काशीपुर में बाजपुर रोड पर श्यामपुरम कॉलोनी स्थित हरिशंकर मंदिर के पास गेहूं के खेत में एक शिशु के रोने की आवाज सुनाई देने पर नवजात को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया था। नवजात को चाइल्ड केयर यूनिट में रखा गया है, जहां अब उसकी हालत में सुधार है।

जांच में पुलिस को पता चला है कि बेटे को मां ने घर पर ही जन्म दिया था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने मासूम को गेहूं के खेत में फेंक दिया था। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतका मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली थी और वह काशीपुर में किराए के मकान में पति के साथ रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed