फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dogs attack on cheetal.

चीतल पर हमला करने वाले कुत्ते को मिली 'मौत'

Mon, 02 Feb 2015 09:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Feb 2015 09:03 AM IST
विज्ञापन
dogs attack on cheetal.

देहरादून मार्ग पर एक नर चीतल हिंसक कुत्तों का निवाला बनने से बच गया। इस दौरान चीतल पर हमला करने वाले एक कुत्ते को सजा-ए-मौत मिली।

विज्ञापन


देहरादून मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने हिम्मत जुटाकर कुत्तों को खदेड़ा। सूचना पर वन कर्मियों ने लहूलुहान चीतल को कब्जे में लिया और पशु चिकित्सालय में उसका उपचार कराया। घटना के दौरान मार्ग पर लोगों का तांता लगा रहा।

ऋषिकेश और बड़कोट वनरेंज की सीमा अंतर्गत सौ फुटी के पास कार से गुजर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण और उनके साथियों की नजर मार्ग किनारे जंगल में पड़ी तो चौक गए। दो काले रंग के कुत्ते एक चीतल पर हमला कर रहे थे।
विज्ञापन


सभी कार से नीचे उतरे और चीतल को कुत्तों के चुंगल से बचाने के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर कुत्ते घबराकर जंगल में भाग गए। कुत्तों के हमले में घायल चीतल की सूचना ऋषिकेश रेंज कार्यालय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनक्षेत्राधिकारी गंगा सागर नौटियाल अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चीतल को पशु चिकित्सालय लेकर आए। जहां उसका उपचार किया गया।

एक कुत्ते को मिली सजा-ए-मौत

dogs attack on cheetal.

वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि घायल चीतल नर है और उसकी उम्र करीब चार साल है। बताया कि जख्म ठीक होने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल रेंज कार्यालय में रखा है।

चीतल पर हमले की सूचना पर पहुंचे वन कर्मी जंगल में कुत्तों की तलाश में जुट गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में करीब पांच सौ मीटर अंदर एक कुत्ता नजर आया। वनकर्मी राजबहादुर ने फायर झोंक उसे ढेर कर दिया।

शिकारी कुत्तों पर रहेगी नजर
जंगल में चीतल पर कुत्तों के हमले के बाद वन विभाग सतर्कता बरतेगा। चीतल, सांभर, खरगोश आदि छोटे वन्य जीव कुत्तों का निवाला नहीं बने, इसके लिए विभाग जंगल में गश्त बढ़ाएगा। रेंजर जीएस नौटियाल ने बताया कि शिकारी कुत्तों पर निगरानी रखने के लिए टीम गठित की जाएगी।

लोगों के लिए कौतूहल बना चीतल
दून मार्ग पर घायल चीतल को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कौतूहल में लोग मोबाइल से घायल चीतल की फोटो खींचने लगे। बमुश्किल वन कर्मियों ने भीड़ को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed