डॉग शो में ‘तिब्बतियन मास्टिफ’ और ‘डोगो अर्जेंटीनो ने बिखेरा जलवा, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीएफए की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं पशु मेले में रविवार को डॉग शो का आयोजन किया गया। डॉग शो में जहां अर्जेंटीना के कुत्ते ‘डोगो अर्जेंटीनो’ का जलवा देखने को मिला, वहीं ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी में पाए जाने वाले ग्रेट डेन की भी धूम रही। इतना ही नहीं डॉग शो में रोटवेलर और तिब्बत में पाए जाने वाले ‘तिब्बतियन मास्टिफ’ को देखकर भी लोग दंग रह गए।
डॉग शो में तिब्बतियन मास्टिफ के अलावा हिमालयन मास्टिफ, उत्तरी अमेरिका और अर्जेंटीना में पाए जाने वाले डोगो अर्जेटिनो को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अमेरिका और अर्जेंटीना में प्यूमा से लोहा लेने वाले डोगो अर्जेटिनो को वैसे तो हमलावर कुत्तों की श्रेणी में रखा जाता है।
लेकिन अपने मालिक के प्रति इसका व्यवहार बेहद शांत रहता है। डॉग शो में गोल्डेन रिट्रीवर, लासा - एस्पो, बीगल, जर्मन शेफर्ड जैसी प्रजातियों के डॉग के साथ उनके मालिक प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे।
खतरनाक जानवरों पर भी कर देता है हमला
डॉग शो के दौरान ग्रेट डेन को रेस्ट बेस्ट ऑफ ब्रीड का पुरस्कार, गोल्डेन रिट्रीवर को बेस्ट ऑफ ब्रीड का पुरस्कार दिया गया। अपनी अपनी प्रजातियों में अन्य डॉग भी पुरस्कृत किए गए।
डॉग शो में हिस्सा लेने पहुंचे डोगो अर्जेंटीनो के मालिक शशांक कोठियाल ने बताया कि अमेरिका और अर्जेंटीना में पशु विज्ञानियों द्वारा लगातार 25 साल तक शोध किए जाने और 12 प्रजातियों के कुत्तों की ब्रीडिंग कराए जाने के बाद इस प्रजाति के डॉग का जन्म हुआ। अमूमन शांत रहने वाला डोगो अर्जेंटीनो को उसके साहस के लिए जाना है। यह डॉग खतरनाक जंगली जानवराें शेर, बाघ और प्यूमा पर भी हमला करने में देरी नहीं लगाता।