फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dog bite 37 people injured in uttarakhand

उत्तराखंड में खूंखार कुत्तों का आतंक, इस शहर में 37 लोगों को काटा 

Sat, 19 May 2018 09:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 19 May 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
dog bite 37 people injured in uttarakhand
dog bite demo pic

खूंखार कुत्ते के काटने पर रैबीज से एक महिला की मौत होने के बाद भी जिला प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। साथ ही नगर निगम भी आवारा कुत्तों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।

विज्ञापन

 

आवारा कुत्तों ने शुक्रवार को फिर 37 लोगों को काटा, जिन्हें अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। पिछले वर्ष भी खूंखार कुत्तों ने कई लोगों को काटा था। नगर निगम से लेकर प्रशासन तक के अधिकारियों ने बड़े-बड़े दावे किए थे मगर सारे दावे हवा-हवाई साबित हुए।

विज्ञापन

 

 

खूंखार कुत्ते पिछले वर्ष नैनीताल में एक बालिका पर झपट पड़े थे और बालिका की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। इन खूंखार कुत्तों ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है। कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकों खूंखार कुत्तों ने काटा

dog bite 37 people injured in uttarakhand
- चंद्रशेखर चोरगलिया, नाजिर इंदिरानगर, पूजा राजपुरा, अंकिता शीशमहल, लवनी गौलापार, अनिल गौलापार, रेखा गौलापार, चंचल गौलापार, साक्षी लालकुआं, नीरज गांधीनगर, महेश लाल देवलचौड़, कुंती देवी दमुवाढूंगा, प्रेमबल्लभ मुखानी, आनिया हल्द्वानी, अल्पेज मोहम्मदी चौक, आत्मा सिंह हरिपुर जमनसिंह, प्रदीप पाठक, नंद किशोर लालकुआं, अंकित फुटकुआं, लता फुटकुआं, भूपेंद्र सिंह धान मिल, हरीश पांडे आदर्श नगर, योगिता मोटाहल्दू, कला देवी टनकपुर रोड, मीना पांडे दमुवाढूंगा, विनीत साहू इंदिरा नगर, पीयूष लामाचौड़, दीक्षा कठघरिया, बाल किशन मोटाहल्दू, अमर सिंह गौलापार, हरिनंद जोशी डहरिया, भावेश प्रेमपुर लोशज्ञानी, इंदु बोरा फतेहपुर, भूपेंद्र कौर तिकोनिया, मुन्नी देवी बिंदुखत्ता, मनीष चमियाल देवलचौड़।   

दो दिनों से व्यस्तता के चलते इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शनिवार को हल्द्वानी में अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान खोजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर आवारा कुत्तों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। 
- विनोद कुमार सुमन, जिलाधिकारी नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed