{"_id":"49f7183a876ace90abc3a81d88885423","slug":"doctors-will-monitor-48-hours-swami-dayananda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की निगरानी में 48 घंटे रहेंगे स्वामी दयानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की निगरानी में 48 घंटे रहेंगे स्वामी दयानंद
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 14 Sep 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु और शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी दयानंद सरस्वती को रविवार को स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हालांकि आश्रम सूत्रों की मानें तो उन्हें रुटीन चेकअप के लिए चिकित्सकों के सुझाव पर भर्ती किया गया है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वामी को 24 से 48 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। बताया गया कि आवश्यक चेकअप के बाद उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
विज्ञापन
स्वामी दयानंद को रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शीशमझाड़ी स्थित आश्रम से एंबुलेंस से जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। आश्रम प्रतिनिधि गुणानंद रयाल ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें चिकित्सकीय सलाह पर रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को कुछ टेस्ट किए गए। सोमवार को रविवार को किए गए टेस्ट दोबारा होंगे और उनका डायलिसिस भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्वस्थ चल रहे स्वामी की डायलिसिस हर तीसरे दिन की जाती है। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वामी को 24 से 48 घंटे तक निगरानी में रखने के लिए अस्पताल में भर्ती किया है।
जिससे समग्र जांच और स्वास्थ्य की पड़ताल की जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्वामी को सोमवार शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। बता दें प्रधानमंत्री मोदी अस्वस्थ चल रहे गुरु दयानंद सरस्वती की कुशलक्षेम जानने के लिए बीते शनिवार को तीर्थनगरी के शीशमझाड़ी स्थित दयानंद आश्रम पहुंचे थे।