फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctors will go on strike

नर्सों के बाद अब डॉक्टर भी जाएंगे हड़ताल पर

Sun, 05 Jan 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 05 Jan 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
doctors will go on strike

सोमवार से मरीज सरकारी अस्पतालों में दिखाने के लिए न जाएं। दून अस्पताल, दून महिला चिकित्सालय, कोरोनेशन समेत प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर छह से आठ जनवरी तक ओपीडी का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन


दून अस्पताल सभागार में प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इमरजेंसी और पोस्टमार्टम खुलेंगे
संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. वीएस जंगपांगी ने बताया कि डाक्टर सिर्फ इमरजेंसी और पोस्टमार्टम ड्यूटी करेंगे। बैठक में कहा गया कि आठ जनवरी को कैबिनेट के बाद आपात बैठक बुलाई जाएगी। इसमें कैबिनेट के फैसले की समीक्षा होगी।
विज्ञापन


कर सगते हैं सामूहिक त्याग पत्र
अगर मांगें न मानी गईं तो डाक्टर सामूहिक त्याग पत्र और संपूर्ण कार्य बहिष्कार जैसा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

दून अस्पताल की बैठक के बाद डाक्टरों ने 14 सूत्री मांगों के संबंध में देर रात फिर बैठक की। इसमें विभिन्न जनपदों से आए संघ की 13 शाखाओं के पदाधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता
डा. जंगपांगी ने कहा कि शासन से वार्ता का सिलसिला जारी है। रविवार को एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और आला अधिकारियों से बात की जाएगी। अगर मांगें मान ली जाती हैं तो आंदोलन के संबंध में दुबारा विचार किया जा सकता है।


बैठक में संघ के पूर्व अध्यक्ष बीसी रमोला, एसके गोस्वामी, डा. आरके सिंह, डा. शाह हसन, डा. प्रदीप पांडेय, डा. जेपी देवशाली, डा. राकेश शर्मा, डा. जेपी नवानी, डा. एसडी जोशी, डा. डीपी जोशी, डा. जेएस बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed