फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Doctors tried to Sexual harassment a B.Tech student on the pretext of therapy Dehradun Uttarakhand news

डॉक्टरों की घिनौनी हरकत: थेरेपी के लिए आई युवती को दवा पिलाकर किया बेहोश, फिर बेशर्मी की हदें की पार

Thu, 07 Sep 2023 10:55 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 07 Sep 2023 10:55 AM IST
सार

कुछ दिन से युवती साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। युवती के अनुसार उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी। इसके बाद वह बेसुध होने लगी। 

विज्ञापन
Doctors tried to Sexual harassment a B.Tech student on the pretext of therapy Dehradun Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

साइनस की बीमारी के इलाज में थेरेपी देने के बहाने दो डॉक्टरों ने बीटेक की एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली स्थित महर्षि पतंजलि योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि नोएडा निवासी एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन से वह साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के अनुसार उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दवाई पीने के बाद बेसुध होने लगी युवती

इसके बाद थेरेपी शुरू कर दी। युवती के अनुसार दवाई पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां पर अपने साथ डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और अपने साथी को अस्पताल बुला लिया।
 

आरोपी डॉक्टर करने लगा अभद्रता

इसके बाद वहां से चली आई। युवती ने यह सारी बातें अपनी मां को बताई तो उन्होंने डॉ. सिंह से बात की। उन्होंने किसी महिला डॉक्टर से थेरेपी कराने की बात कही। लेकिन, आरोपी डॉक्टर उनके साथ अभद्रता करने लगा। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और बुधवार को डॉ. केपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। डॉ. केपी सिंह न्यू मीठीबेहड़ी का रहने वाला है।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Assembly Session: शहीद की अनुग्रह राशि का 40 फीसदी माता-पिता को भी मिलेगा, सदन में विधेयक पेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed