{"_id":"d336dd5c2a94067f10b1b579f41cd7f8","slug":"doctors-not-ready-to-transferred-in-hill-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ना मंजूर, पहाड़ जाना नहीं, पढ़िए डॉक्टरों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी छोड़ना मंजूर, पहाड़ जाना नहीं, पढ़िए डॉक्टरों का हाल
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 21 Jul 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये उत्तराखंड के सरकारी डॉक्टरों का हाल है। यहां पहाड़ में ट्रांसफर से बचने के लिए डॉक्टर नौकरी छोड़ने को तैयार हैं। एक हफ्ते के भीतर दून अस्पताल की एक और डॉक्टर ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अर्जी दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने वर्षों से दून में जमे डॉक्टरों को पहाड़ चढ़ाने के लिए तबादला सूची तैयार की है। सूची में अपने नाम का पता लगते ही कई डॉक्टरों ने तबादला रुकाने के लिए जोड़तोड़ और दबाव का तिकड़म शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
महिला डॉक्टर ने दी वीआरएस की अर्जी
मंगलवार को दून अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने वीआरएस की अर्जी दी है। इन डॉक्टर ने कुछ साल पहले तबादले से बचने के लिए प्रमोशन भी वापस ले लिया था।
डॉक्टर वीआरएस की अर्जी देने को भी पहाड़ पर प्रस्तावित तबादले से जोड़कर देखा जा रहा है। करीब एक हफ्ते पूर्व दून अस्पताल के एक और वरिष्ठ चिकित्सक वीआरएस की अर्जी दे चुके हैं।
विज्ञापन
दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने दो डॉक्टरों के वीआरएस की अर्जी देने की पुष्टि की है।