{"_id":"674a112ffc54b342090362e4","slug":"doctors-busy-in-correcting-errors-in-ayushmans-files-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-559268-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आयुष्मान की फाइलों की त्रुटियां सुधारने में जुटे चिकित्सक, ओपीडी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आयुष्मान की फाइलों की त्रुटियां सुधारने में जुटे चिकित्सक, ओपीडी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दून अस्पताल के करीब चार हजार मरीजों की फाइलें लौटाई हैं एसएचए ने
दून अस्पताल में चिकित्सक आयुष्मान की फाइलों की त्रुटियां सुधारने में जुटे हैं। इससे ओपीडी प्रभावित हो रही है। दरअसल, आयुष्मान के तहत उपचार लेने वाले करीब चार हजार मरीजों की फाइलों को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (एसएचए) ने यह कहते हुए वापस लौटा दिया है कि इन फाइलों में गाइडलाइन के अनुरूप संपूर्ण जानकारी नहीं है। इससे अस्पताल का करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान रुक गया है। इन फाइलों की त्रुटियां सुधारने का काम दून अस्पताल के सभी विभागों के चिकित्सकों को सौंपा गया है। फाइलों की संख्या अधिक होने की वजह से चिकित्सकों के लिए ओपीडी के साथ कागजी काम निपटाना मुश्किल हो रहा है।
गौरतलब है कि दून अस्पताल में लंबे समय से लिपिक कर्मचारियों की कमी चल रही है। यह परेशानी तब और अधिक बढ़ रही है, जब अस्पताल में एकाएक आयुष्मान की फाइलों का काम कई गुना बढ़ गया है। लिपिकों के न होने से चिकित्सकों को ही काम संभालना पड़ रहा है। इसकी वजह से चिकित्सकों की खासी परेशानी हो रही है। एसएचए की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार चिकित्सकों को अब पूर्व प्राधिकरण फॉर्म भी भरना होगा। इसके बाद ही मरीजों का उपचार शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व में यह व्यवस्था सिर्फ निजी अस्पतालों के लिए थी।
विज्ञापन
एसएचए की ओर से लौटाई गई आयुष्मान की फाइलों की दिक्कतें दूर की जा रही हैं। अस्पताल में जल्द की लिपिक कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। चिकित्सकों पर वर्क लोड बढ़ा है, लेकिन मरीजों को कोई दिक्कत न हो इस पर काम किया जा रहा है। - डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन