फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctors back to their work

मंत्री के मैसेज से काम पर लौटे डॉक्टर

Fri, 20 Dec 2013 12:59 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Dec 2013 12:59 PM IST
विज्ञापन
doctors back to their work

मसूरी नसबंदी शिविर प्रकरण में दून अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. महेश भट्ट के तबादले से आक्रोशित डॉक्टर शुक्रवार को काम पर लौट आए।

विज्ञापन


डॉक्टर के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी का संदेश आया कि डॉक्टर की कोई गलती नहीं हुई है और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। सीएमओ ने भी शुक्रवार को डॉक्टरों से मीटिंग कर डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

इससे पहले गुरुवार को डॉक्टरों ने पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार का ऐलान किया था। गुरुवार दोपहर से डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी थी। साथ ही उन्होंने वीआईपी ड्यूटी करने से भी मना कर दिया था।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने की धमकी दी थी और कहा कि आदेश वापस न होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ की बैठक दून अस्पताल सभागार में हुई थी। इसमें डॉ. भट्ट के खिलाफ हुई कार्रवाई पर रोष व्यक्त किया गया था।

डॉक्टरों ने व्यक्त किया था रोष
इस मौके पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लेने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि वे सिर्फ पोस्टमार्टम और इमरजेंसी ड्यूटी करेंगे। अगर तबादला आदेश रद्द न हुआ तो पोस्टमार्टम और इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने रोष व्यक्त किया था कि स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने बिना सोचे-विचारे और हकीकत का पता लगाए डॉ. भट्ट के खिलाफ कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed