फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor will go on strike on 16th november.

उत्तराखंड के डॉक्टर 16 से करेंगे प्रदेश भर में हड़ताल

Sat, 05 Nov 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Nov 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
doctor will go on strike on 16th november.
डॉक्टर

स्पेशल डायनमिक एस्योर्ड करियर प्रोग्रेसन (एसएडीएसीपी) लागू करने में हो रही देरी से नाराज चिकित्सकों ने 16 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने सरकार पर उनके मामले को जानबूझकर लटकाने का आरोप लगाया। कहा कि 15 नवंबर तक एसएडीएसीपी लागू नहीं होने की दशा में प्रदेश भर के चिकित्सक हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ (पीएमएचएस) के अध्यक्ष डॉ. संजीव गोस्वामी, महासचिव डॉ. एनएस नपलच्याल और उपाध्यक्ष डॉ. आनंद शुक्ला ने स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. कुसुम नरियाल से मुलाकात कर उन्हें इस आशय का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व में एसएडीएसीपी को लेकर हुई वार्ता में सभी बिंदुओं पर सहमति बनी थी, जिसके बाद उसे लागू करने का आश्वासन मिला था।
विज्ञापन


महानिदेशक ने दीपावली तक इस संबंध में एक कमेटी गठित कर सभी लाभार्थियों के प्रत्यावेदन पर विचार कर योग्य अभ्यर्थी को लाभ देने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि अभी तक इसे लागू नहीं करने से चिकित्सकों में आक्रोश है। लिहाजा केंद्रीय कार्यकारिणी ने बैठक कर इसके विरोध में आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed