फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor shortage in pauri hospital.

जिन डॉक्टरों की जरूरत नहीं, वही किए तैनात

Fri, 07 Nov 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो / अमर उजाला, पौड़ी Updated Fri, 07 Nov 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
doctor shortage in pauri hospital.

जरूरत किसी की, भेजा जा रहा कोई और। यह हाल है पौड़ी जिला चिकित्सालय का। यहां अरसे से फिजीशियन, रेडियोलोजिस्ट, पैथोलाजिस्ट आदि विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से लोग परेशान हैं।

विज्ञापन


21 सृजित पदों में 12 खाली
लेकिन इन्हें भेजने के बजाय अस्पताल में बाल रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों की तैनाती कर दी गई है। ऐसे में जिला अस्पताल में बाल रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञों की संख्या दो-दो हो गई है।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक समेत डॉक्टरों के सृजित 21 पदों में 12 खाली हैं। अस्पताल में पैथलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, फिजीशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डर्मिटोलॉजिस्ट जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी तैनाती की मांग को लेकर लोग आंदोलित हैं। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों को भेजने के बजाय शासन ने अक्तूबर में नेत्र रोग विशेषज्ञ और एक बाल रोग विशेषज्ञ भेजे हैं। जबकि बाल रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विशेषज्ञ अस्पताल में पहले से ही तैनात है।


हालांकि अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तो दो पद सृजित हैं, लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ का एक ही पद सृजित है। जिसके सापेक्ष अब दो डॉक्टर हो गए हैं।
 
जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसको देखते हुए यहां नए बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ के पहले से दो पद सृजित हैं। अस्पताल में अन्य छह डॉक्टरों की तैनाती की कार्रवाई चल रही है।
- डॉ. एलके गुसाईं निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed