फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor shortage in doon mahila hospital.

दून में अगले 15 दिन तक नहीं मिलेगी दवा!

Wed, 03 Dec 2014 03:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 03 Dec 2014 03:25 PM IST
विज्ञापन
doctor shortage in doon mahila hospital.

दून महिला अस्पताल की ओपीडी में पंद्रह दिन तक बच्चों को इलाज नहीं मिल पाएगा। अस्पताल की ओपीडी देखने वाली एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर चली गई हैं।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। दून महिला अस्पताल में चार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। इनमें से तीन की ड्यूटी न्यू बॉर्न सिक केयर यूनिट में होती है, जबकि ओपीडी में एक ही डॉक्टर रहती हैं।
विज्ञापन


ओपीडी में रोजाना करीब 50-60 बच्चे आते हैं। डिलीवरी के दौरान भी ओपीडी में तैनात डॉक्टर को बुलाया जाता है। लेकिन ओपीडी देखने वाली डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा ने दो से 16 दिसंबर तक 15 दिन की छुट्टी ली है। इससे अस्पताल में ओपीडी और डिलीवरी के काम प्रभावित होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

doctor shortage in doon mahila hospital.

अस्पताल की सीएमएस डॉ. चंद्रा पंत ने बताया कि महानिदेशालय को कई बार डॉक्टरों की कमी के बारे में अवगत कराया जा चुका है।

महिला अस्पताल में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। महिला अस्पताल में एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट 29 नवंबर को तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। उन्हें मंगलवार को आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

इसके चलते अल्ट्रासाउंड के लिए आई महिलाओं को बैरंग लौटना पड़ा। दून अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट ने महिला अस्पताल आकर इमरजेंसी के कुछ मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए।

रेडियोलॉजिस्ट सुबोध नौटियाल का कहना है कि ट्रेन लेट होने के कारण वह समय से अस्पताल नहीं पहुंच सके। कहा कि बुधवार से अल्ट्रासाउंड करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed