फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor salary increase

डॉक्टरों की सैलेरी बढ़ी, यह होगी नई सैलेरी...

Fri, 18 Jul 2014 04:28 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Jul 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
doctor salary increase

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ेगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत केंद्र ने इस वर्ष से राज्य में पीडियाट्रिशियन, एनेसथेटिक और गाइनोक्लोजिस्ट का मानदेय 75 हजार रुपए मासिक देने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है।

राज्य सरकार के मानदेय में अनुबंध पर रखे विशेषज्ञों के लिए 50 से 60 हजार रुपए मानदेय का प्रावधान है।

स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के लिए आकर्षक पैकेज

doctor salary increase

स्वास्थ्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2014-15 के प्रोजेक्ट इम्पलेमेंटशन प्लान (पीआईपी) में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के लिए आकर्षक पैकेज का प्रावधान रखा।

जिस पर14 जुलाई को केंद्र से हुई बैठक में स्वीकृति मिली है। उधर राज्य सरकार ने वर्ष 2012 में अनुबंध चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि की थी।

सुगम, दुर्गम और अतिदुर्गम में तैनात होने वालों के लिए अलग अलग मानदेय का प्रावधान है। नियमित चिकित्सकों के वेतन समान अनुबंध वाले चिकित्सकों का मानदेय करने के बावजूद विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं मिल रहे।

मिशन के तहत विशेषज्ञों के मानदेय में होने वाली बढ़ोतरी वेतन से भी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य संकेतक सुधारने पर जोर

doctor salary increase

पेडिट्रिशियन, गाइनोक्लोजिस्ट और एनसथिसिया विशेषज्ञ उन क्षेत्रों में तैनात किये जाने हैं जहां संस्थागत प्रसव की सुविधा कमजोर है।

पौडी, हरिद्वार, टिहरी, पिथौरागढ़ जैसे संवेदनशील जनपद में स्वास्थ्य संकेतकों को सुधारा जा सकेगा। विशेषज्ञों को तैनात करने के साथ वहां मौजूद स्वास्थ्य केंद्रों का आधारभूत ढांचा भी सुधरेगा।

बनेंगे 38 नए डिलीवरी प्वाइंट
जच्चा बच्चा सेहत पर मिशन का सर्वाधिक फोकस रहेगा, जिसके लिए 38 नए डिलवरी प्वाइंट बनाए जाने हैं। यहां 108 आपात सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है।

डिलीवरी प्लाइंट विस्तारीकरण के लिए पीपीपी में संचालित 108 सेवा के लिए 18 नए वाहन शामिल किये जाएंगे।

(नोटः इस खबर से संबंधित किसी भी सुझाव या सवाल के लिए मेल आईडी-aruneshp@ddn.amarujala.com और इस नंबर- 9675812459 पर संपर्क कर सकते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed