फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor rk gupta release from court

मिर्गी के शर्तिया इलाज के नाम पर नशीली दवाएं देने के आरोपी डॉक्टर समेत 15 बरी

Sun, 18 Feb 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Feb 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
doctor rk gupta release from court
डॉ. आरके गुप्ता

मिर्गी के शर्तिया इलाज के नाम पर मरीजों को नशीली दवाएं देने के आरोप में डॉ.आरके गुप्ता समेत 15 आरोपियों को शनिवार को बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट के सजा के फैसले को डॉ.गुप्ता समेत अन्य आरोपियों ने एडीजे की अदालत में चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों को सजा के लिए पर्याप्त नहीं माना है।
विज्ञापन

ऋषिकेश स्थित नीरज क्लीनिक के डाक्टर आरके गुप्ता 2004 में कानूनी जकड़न में आए थे।

राज्य औषधि नियंत्रक की टीम को छापेमारी के दौरान उनके क्लीनिक से नशीली दवाएं मिली थीं। आरोप था कि मरीजों को नशीली दवाओं का सेवन कराया जा रहा है। उस समय कुछ लोगों ने डॉ.गुप्ता को छुड़ाने के लिए ऋषिकेश कोतवाली पर पत्थरबाजी भी की थी। इस मामले में डॉ.गुप्ता समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने 20 दिसंबर 2017 को सुनवाई के बाद डॉ.गुप्ता समेत 15 आरोपियों को सजा सुनाई थी। डॉ.गुप्ता को पांच साल के कारावास और जुर्माने की सजा हुई थी। अगले दिन डॉ.गुप्ता को जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन आरोपियों को किया गया बरी
बचाव पक्ष के अधिवक्ता रुपिंदर सिंह ने बताया कि डॉ.आरके गुप्ता समेत अन्य लोगों ने सजा के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दी थी। शनिवार को एडीजे पंचम के न्यायाधीश विनोद कुमार ने डॉ.गुप्ता के साथ पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, स्नेहलता, अनीता वशिष्ठ, कविता शाह, कृष्ण कुमार, जय दत्त शर्मा, रवि कुमार जैन, अशोक अश्क, प्यारेलाल जुगरान, अरविंद शाह, डीएस रावत, राजकुमार अग्रवाल, राहुल शर्मा और यशपाल पंवार को बरी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed