फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not throw garbage on the road in Vikas Nagar, you are under the radar of the camera.

Dehradun News: विकासनगर में सड़क पर कूड़ा न डालें, आप कैमरे की नजर में हैं

Sat, 02 Nov 2024 03:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Do not throw garbage on the road in Vikas Nagar, you are under the radar of the camera.
सड़क पर कूड़ा डालने वालों की अब खैर नहीं है। नगर पालिका विकासनगर ने शहर में कूड़ा फेंकने के छह हॉट स्पॉट पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। कूड़ा डालने के दौरान कैमरे में कैद होने वाले लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इन लोगोंं पर पांच हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार कूड़ा फेंकते नजर आने पर कानूनी कार्रवाई जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के लिए नगर पालिका ने सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है। क्षेत्र में 11 वार्ड हैं। सभी वार्डों में शत-प्रतिशत घरों से कूड़ा उठान की व्यवस्था है। बावजूद अब भी कई लोग घरों से कूड़ा न देकर सड़क पर फेंक रहे हैं। नगर पालिका ने कूड़ा फेंकने के छह हॉट स्पॉट को चिह्नित किया था। इसमें पश्चिमीवाला रोड, कोतवाली रोड, अजीतनगर, सहारनपुर बस स्टैंड, डाकपत्थर चौक और त्रिशला देवी चौक शामिल हैं। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से इन हॉट स्पॉट की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन




आपराधिक घटनाओं का पता लगाने में भी मिलेगी मदद

सभी छह स्थान आपराधिक घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। यहां पुलिस की ओर से लगाए गए कैमरे खराब पड़े हैं। आपराधिक घटना होने पर पुलिस को अपराधियों का सुराग लगाने में दिक्कत होती है। अब इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों का पता लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी विकासनगर बीपी भट्ट ने बताया कि कूड़ा फेंकने के छह हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए थे। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। कूड़ा फेंकने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ पांच हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी बार पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई भी होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed