फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not take part in unauthorized sports activities and competitions

अनाधिकृत खेल गतिविधियों व प्रतियोगिता में हिस्सा न लें क्रिकेटर

Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Do not take part in unauthorized sports activities and competitions
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने अपने सभी पंजीकृत क्रिकेटरों को अनाधिकृत खेल गतिविधियों व प्रतियोगिताओं में हिस्सा न लेने की हिदायत दी है। सीएयू ने चेताया है कि ऐसे क्रिकेटरों के खिलाफ एसोसिएशन सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सीएयू के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने कहा कि कोरोना के कारण क्रिकेट गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। इसका फायदा उठाकर कई संस्थाएं, एकेडमी बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से कैंप, ट्रेनिंग सेशन और प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकृत क्रिकेटरों को सीएयू से बाहर किसी भी तरह की गतिविधि या प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से बचना चाहिए। सीएयू की अनुमति के बिना किसी भी आयु वर्ग में ऐसा करना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वो खुद ही जिम्मेदार होंगे। संजय गुसाईं ने बताया कि बीसीसीआई ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। सीएयू इसको और राज्य सरकार की एसओपी व गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए जल्द ही अपनी गति विधियां शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन

हम खिलाड़ियों की सुरक्षा और भविष्य दोनों को ध्यान में रखते हुए लगातार हालातों की समीक्षा कर रहे हैं। राज्य सरकार जैसे ही अनुमति देगी हम आयोजन शुरू कर देंगे। बीसीसीआई कैलेंडर के अनुसार तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा ताकि किसी भी क्रिकेटर को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिम वर्मा, सचिव, सीएयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed