फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Do not put crackers this Diwali

इस दिवाली पटाखों को कहें ना

Thu, 31 Oct 2013 06:04 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 31 Oct 2013 06:04 PM IST
विज्ञापन
Do not put crackers this Diwali

दीपावली पर्व को मनाने के तरीकों में हर वर्ष आ रहे बदलाव को जहां पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण के लिए बेहद नुकसानदेह करार दिया, वहीं चिकित्सकों ने दिवाली में पटाखों के इस्तेमाल को बच्चों और हृदय रोगियों के लिए खतरनाक बताया है।

विज्ञापन

 
कुछ वर्ष पूर्व लोग दीपावली में स्वदेशी पटाखों का इस्तेमाल करते थे। इन पटाखों से न तो तेज ध्वनि होती थी और न ही पर्यावरण को कोई खास नुकसान होता था। मगर, वर्तमान में बाजार में उपलब्ध होने वाले विदेशी पटाखों की भरमार है, जो हर दृष्टि से नुकसानदेह हैं। अत्यधिक तेज ध्वनि और कैमिकल युक्त पटाखे पर्यावरण और मनुष्य दोनों के लिए हानिकारक हैं।
विज्ञापन


कहते हैं विशेषज्ञ
भारतीय बाजार में कंपीटीशन के कारण विदेशी पटाखा निर्माता कंपनियां निम्न स्तरीय कैमिकल का उपयोग करती हैं। इसके कारण पर्यावरण को देसी पटाखों की अपेक्षा अधिक नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. कृष्ण कुमार उप्रेती, पर्यावरण विशेषज्ञ

दिवाली में बच्चे कानों के सुनने की क्षमता से कही अधिक ध्वनि के पटाखे फोड़ते हैं। जिससे कान का पर्दा फटने का खतरा बना रहता है। इस तरह के पटाखे अगर काफी करीब पर फट जाए तो आदमी की सुनने की क्षमता समाप्त हो सकती है। लोगों को बच्चों को खतरनाक पटाखों से दूर रखने की जरूरत है।
-डा. डीपी रतूड़ी, ईएनटी विशेषज्ञ

तेज धमाकों वाले पटाखों से कमजोर दिल वाले लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। पटाखों के एकदम नजदीक पर फटने से हृदय रोगियों को अटैक भी पड़ सकता है। साथ ही खतरनाक पटाखों से निकलने वाली गैस से सांस संबंधी रोगों के होने का खतरा बना रहता है, ऐसे लोगों को पटाखों के धुएं और धमाकों से दूर रहना चाहिए।
-डा. महेश कुमार सैनी, फिजिशियन

पारंपरिक तरीके से मनाए दीपावली
आवास विकास सद्भावना एवं कल्याण समिति के दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समिति अध्यक्ष संजय जोशी ने लोगों से दीपावली पर्व पारंपरिक तरीके से मनाने की अपील की। आवास विकास कालोनी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में काव्य पाठ, फैंसी ड्रेस, सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूली बच्चों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समिति सदस्यों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर सांस्कृतिक अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, एलसी मदान, बीपी गोयल, डा. एसके शर्मा, लोकेश गर्ग, एनके चतुर्वेदी, संजय शर्मा, आरसी मित्तल, विजयकांत सिंह, राजीव ब्रेजा, अनुराग गैरोला आदि मौजूद थे।



दीपावली में मिलेगी पावभर अतिरिक्त चीनी
थोड़ी सी ही सही महंगाई के दौर में कुछ तो राहत मिलेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग सरकारी सस्ता गल्ला उपभोक्ता को दीपावली की प्रति कार्ड 250 ग्राम अतिरिक्त चीनी देगा। पूर्ति निरीक्षक पुष्पा बिष्ट ने बताया कि जिला पूर्ति कार्यालय दून से अतिरिक्त चीनी कार्ड धारकों को आवंटित करने का आदेश प्राप्त हुआ है। ढालवाला स्थित सरकारी गोदाम में चीनी का अतिरिक्त कोटा आने पर कार्डधारकों को सस्ता गल्ला विक्रेता के माध्यम से चीनी आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed