{"_id":"bce5be3babf228fdcaaf2fb3b32c4169","slug":"do-not-make-noises","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृपया शोर ना करें, बच्चा पढ़ रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृपया शोर ना करें, बच्चा पढ़ रहा है
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 01 Mar 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयोग से इस साल तकरीबन पूरे साल शादी-ब्याह के साये हैं। इधर परीक्षाएं चल रही हैं उधर, गलियों, सड़कों हर जगह डीजे बज रहे हैं अथवा लाउड स्पीकर पर संगीत बज रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है कि रात 10 बजे के बाद डीजे आदि नहीं बजाया जा सकता है। लेकिन इसकी सब जगह अनदेखी की जा रही है।
अमर उजाला की अपील
अमर उजाला नागरिकों से अपील करता है कि शादी-ब्याह को शोर का समारोह न बनाएं। संकल्प लें कि अपना उल्लास दूसरों की बाधा न बने।
सुप्रीम कोर्ट के रात दस बजे के बाद ध्वनि प्रदूषण होने की गाइड लाइन की भी अनदेखी की जा रही है। अधिकतर बैंक्वेट हॉल शहर के बीचों-बीच हैं। कई विवाह खुले मैदानों में भी आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों को हो रही परेशानी
आम लोगों के अलावा सबसे ज्यादा परेशानी इन दिनों छात्रों को उठानी पड़ रही है। पब्लिक स्कूलों में परीक्षाओं का दौर चल रहा है। माध्यमिक शिक्षा की परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ऐसे में शोर उनकी पढ़ाई में बाधा बनकर खड़ा हुआ है।
विज्ञापन