फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dm ravinath message to save environment.

डीएम ने चलाई साइकिल, कहा 'पेट्रोल बचाओ'

Sat, 24 Jan 2015 07:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 24 Jan 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
dm ravinath message to save environment.

डीएम रविनाथ रमन ने शुक्रवार को गांधी पार्क से घंटाघर तक साइकिल चलाकर पेट्रोल बचाने की अपील की। नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें पेट्रोल बचाओ, पर्यावरण बचाओ संदेश दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि, समय की कमी के कारण डीएम ने यात्रा पूरी नहीं की, लेकिन उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया।

डीएम के हरी झंडी दिखाने के बाद रैली की शुरुआत गांधी पार्क से हुई, जो घंटाघर, पलटन बाजार, धामावाला, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक होते हुए शिवाजी धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शिवाजी धर्मशाला में सभी छात्रों ने रैली से लिए अनुभव बताए। इसके साथ ही पेट्रोल बचाए जाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

दूसरों को भी दिलवाएंगे संकल्प

dm ravinath message to save environment.

राजकीय बालिका इंटर कालेज में 11वीं में पढ़ने वाली निकिता रोज साइकिल से स्कूल पहुंचती हैं। उसे साइकिल चलाना अच्छा लगता है। निकिता ने बताया कि साथ की कई लड़कियां स्कूटी पर आती हैं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कुछ तो कर रहे हैं। अब दूसरों को भी संकल्प दिलाऊंगी।

अच्छा लगता है साइकिल से चलना
11वीं में ही पढ़ने वाली आशा ने बताया कि घर में स्कूटी है। लेकिन मुझे साइकिल से ही चलना अच्छा लगता है। यही वजह है कि मैं स्कूल साइकिल से ही जाती हूं। हां स्कूल के बाद ट्यूशन जाने के लिए बेहद कम समय बचता है, ऐसे में जरूर स्कूटी का इस्तेमाल करती हूं। लेकिन जहां जाने के लिए पर्याप्त समय हो, वहां साइकिल से ही जाती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed