अस्पताल में 'दबंग' DM का छापा, देखें वीडियो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े सुशीला तिवारी अस्पताल में नैनीताल के दबंग डीएम ने छापा मारा। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को खूब लताड़ा। वीडियो में देखिए...
सुशीला तिवारी अस्पताल में खामियों और अनियमितताओं की खबरें तो आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। रविवार को नैनीताल डीएम दीपक रावत के छापे में भी अस्पताल की अराजकता और लापरवाही सामने आई।
बीपीएल श्रेणी के मरीज को भी बाहर से दवाएं लिखने पर डीएम ने एमएस डॉ. अरुण जोशी के वेतन से पांच हजार रुपए काटकर मरीज को देने एवं डॉ. अमित जैन और डॉ. अभिषेक रस्तोगी का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही अव्यवस्थाओं के लिए प्राचार्य, एमएस को खूब फटकारा।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें....
जिलाधिकारी दीपक रावत ने सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में छापा मारा। इस दौरान इमरजेंसी में सीएमओ (कैजुअल्टी मेडिकल अफसर) के अलावा कोई नहीं मिला। एनेस्थीसिया आईसीयू की हालत देखकर डीएम दंग रह गए।
वहां सफाई कर्मचारी तक मौजूद नहीं थे। मेडिसिन विभाग में अस्पताल के अंदर चल रहे असली खेल का खुलासा हुआ। बीपीएल के मरीजों को बाहर से दवा लिखी गई थी। पर्ची पर किसी भी डॉक्टर के हस्ताक्षर नहीं थे।
साथ ही पर्चे पर लिखी कोई दवा ऐसी नहीं थी, जो अस्पताल के स्टॉक में मौजूद हो। दवा की पर्चियां देखकर डीएम आगबबूला हो गए। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...