फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dm deepak rawat shocked after raid in haridwar medical store

DM ने मेडिकल स्टोर में मारा छापा, मिली ऐसी गड़बड़ कि पैरों तले खिसक गई जमीन

Thu, 02 Nov 2017 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 02 Nov 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
dm deepak rawat shocked after raid in haridwar medical store

सूचना पर मेडिकल स्टोर में छापा मारने पहुंचे डीएम को वहां ऐसी खामियां मिली कि कुछ देर के लिए वे भी सन्न रह गए। दुकानदार से बात करने पर ऐसी बातें सामने आई जिसे सुनकर वहां हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


मेडिकल स्टोर पर नशे की दवा सहित अन्य प्रतिबंधित दवा बेचने की शिकायत पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने छापेमारी की। हालांकि स्टोर पर नशे की दवा तो नहीं मिली, लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम मिलने और दवा बेचने वाला युवक दसवीं पढ़ा लिखा होने पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। जिलाधिकारी ने ड्रग इंस्पेक्टर का स्पष्टीकरण तलब किया है।       
विज्ञापन


जिला प्रशासन को मिलने वाली डाक में जिलाधिकारी दीपक रावत को पुराना रानीपुर मोड़ पर स्थित आर्य मेडिकल स्टोर पर अनियमितता की शिकायत का गुमनाम पत्र मिला। जिसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने एसडीएम मनीष सिंह को साथ लेकर आर्य मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जलालु खान के नाम पर है। पता चला कि जलालु खान पिछले 6 साल से दुबई में रह रहा है और उसके नाम पर लाइसेंस लगातार रिन्यूवल होता रहा है।

नशे की दवा बेचने की शिकायत

dm deepak rawat shocked after raid in haridwar medical store
dm deepak rawat

इसके अलावा मेडिकल स्टोर को संचालित करने वाले विनय झा की डिग्री की जानकारी ली तो पता चला कि वो कम पढ़ा लिखा है, वह कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका, साथ ही स्टोर पर दवा बेचने वाला युवक दसवीं तक पढ़ा हुआ था।

जबकि नियमानुसार मेडिकल स्टोर पर फार्मेसिस्ट डिग्रीधारक ही दवा बेच सकता है। मेडिकल स्टोर पर दवा बेचने के लाइसेंस से लेकर अन्य समस्त अनियमितताएं मिली। जिस पर मेडिकल स्टोर को तत्काल सील कर दिया।       

जिलाधिकारी की छापेमारी के दौरान कालोनी की निवासी एक महिला ने मौके पर पहुंचकर शिकायत की कि मेडिकल स्टोर पर नशे की दवा बेची जाती है। इसी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदकर उनके सेवन से उसका पुत्र नशेड़ी हो गया है और अपना जीवन बर्बाद कर लिया है। शिकायत करते थे तो मेडिकल संचालक दबंगई दिखाता था। हालांकि जांच में कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली। जिलाधिकारी ने बताया कि ड्रग विभाग से इसकी दवाओं की जांच करायी जाएगी।       
 

एसडीएम से कहा कि ताले साथ रखो

dm deepak rawat shocked after raid in haridwar medical store

हरिद्वार में जब से जिलाधिकारी दीपक रावत तैनात हुए है, लगातार छापेमारी कर कार्रवाई कर रहे हैं। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर ताला नहीं मिला तो उन्होंने एसडीएम मनीष सिंह ने कहा कि एक साथ दर्जन भर ताला खरीद लो। बोले कि हरिद्वार में संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों में इतनी अनियमितताएं है कि इन पर कार्रवाई करने को ताले जरूरी है।       
   
हरिद्वार में मेडिकल स्टोरों पर भारी अनियमितता लगातार सामने आती रही। कई मेडिकल स्टोर अन्य फार्मेसिस्टों के नाम से संचालित होने की शिकायत भी उनके पास है। अन्य अनियमितताओं पर समस्त मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस के साथ दवाओं की जांच कराई जाएगी।       
- दीपक रावत, जिलाधिकारी, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed