फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM Cut Police Challan of his Government Vehicle himself in uttarkashi

यहां डीएम ने खुद कटाया अपने सरकारी वाहन का चालान, हैरत में पड़े अधिकारी, पीछे है यह वजह

Sat, 01 Dec 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 01 Dec 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
DM Cut Police Challan of his Government Vehicle himself in uttarkashi
डीएम की गाड़ी का कटा चालान

यह हैरत की ही बात है कि डीएम ने अपने सरकारी वाहन का चालान खुद कटा दिया। जी हां, यहां ऐसा सच में हुआ है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर चल रहे अभियानों के बीच शुक्रवार को नो पार्किंग जोन में खड़े डीएम के सरकारी वाहन का ही चालान कट गया। 

विज्ञापन


इस नाटकीय घटनाक्रम में डीएम ने कुछ लोगों की आपत्ति के बाद स्वयं ही महिला पुलिस अधिकारी को अपने वाहन का चालान करने के निर्देश दिए थे। हालांकि आमलोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए, पुलिस से नियम तोड़ने वाले सभी विशिष्ठ व सामान्य लोगों के खिलाफ एक समान रवैया रखने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि बीती रोज विश्वनाथ चौक में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डीएम डा. आशीष चौहान विश्वनाथ चौक पहुंचे थे। लेकिन उनके ड्राइवर ने डीएम के सरकारी वाहन को नो पार्किंग जोन में खड़ा कर दिया। जिसकी देखा देखी कुछ पत्रकारों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने भी अपने वाहन उक्त स्थान में पार्क कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

DM Cut Police Challan of his Government Vehicle himself in uttarkashi
डीएम की गाड़ी का कटा चालान

जिससे चौक के आसपास ट्रैफिक जाम के हालात पैदा हो गए। इस दौरान यातायात व्यवस्था के लिए तैनात सब इंस्पेक्टर शिल्पा सैनी ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया।

जिस पर वाहन स्वामियों ने आपत्ति जताते हुए डीएम के वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की। आक्रोशित लोगों ने कहा कि नियम सभी के लिए बराबर हैं तो फिर केवल आम लोगों के वाहनों का ही चालान क्यों काटा जा रहा है।

इस सारे घटनाक्रम के बीच डीएम भी मौके पर पहुंच गए और लोगों को संदेश देने के लिए उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी को उनके वाहन का चालान करने के भी निर्देश दिए। जिसके बाद सभी लोगों ने डीएम व महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई कार्रवाई की सराहना की।

DM Cut Police Challan of his Government Vehicle himself in uttarkashi
challan - फोटो : demo photo

डीएम डा. आशीष चौहान ने कहा कि जिम्मेदार व कानून का पालन करने वाला नागरिक होने के चलते मैंने महिला पुलिस अधिकारी को अपने वाहन का भी चालान करने के निर्देश दिए थे। इसकार्रवाई से लोगों को समझना चाहिए की कानून सभी लोगों के लिए बराबर है और नियम तोड़ने पर किसी को बक्क्षा नहीं जाएगा। वहीं पुलिस कर्मियों को भी बिना किसी झिझक के अपने आदेशों का सख्ताई से पालन करना चाहिए। फिर चाहे उन्हें किसी बड़े अधिकारी या वीआईपी का ही चालान क्यों न करना हो।

वहीं, एसआई शिल्पा सैनी ने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों का मैंने निष्ठा व बिना किसी विशेष प्रयोजन के साथ पालन किया है। डीएम द्वारा स्वयं के वाहन का चालान कटाने का आदेश देने से सभी पुलिस कर्मियों के हौसलें बुलंद होने के साथ ही आम जनता के बीच अच्छा संदेश गया है। लोगों को इस कार्रवाई से सबक लेते हुए हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed