फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwan decorated in gurudwara, prasad of Khichdi distributed

Dehradun News: गुरुद्वारे में सजा दीवान, बांटा खिचड़ी का प्रसाद

Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Diwan decorated in gurudwara, prasad of Khichdi distributed
I
विज्ञापन

IIशहरभर में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व, घरों में हुई पूजा-अर्चना
I

I
I
Iराजधानी में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दीवान सजाकर कथा-कीर्तन किया गया। शहरभर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। घरों में पूजा-अर्चना की गई।
I
Iहनुमत सेवा समिति घंटाघर बजरंग दल की ओर से पूजा-अर्चना के साथ खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यहां पंडित उदय शंकर भट्ट ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इस मौके पर बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा, रमेश गुप्ता, संदीव वाधवा, मनोज जुनेजा, प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। यहां कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर अभिषेक मिश्रा, सुलोचना पयाल, रश्मि खत्री, अनिल चंदोला आदि मौजूद रहे। मोहनपुर बिजली घर के पास खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर उप प्रधान गीता बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, जेपी लखेड़ा आदि मौजूद रहे। प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में मकर संक्रांति पर पूजा की गई। राजपुर रोड स्थित श्री शिव बाल योगी आश्रम में बिहारी महासभा की ओर से दही-चूड़ा का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह, सचिव चंदन कुमार झा, रितेश कुमार, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रेमनगर के श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन किया गया। यहां मकर संक्रांति पर कथा-कीर्तन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iसतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु...
I
I
I
Iश्री गुरुद्वारा साहिब डाकरा में गुरु गोबिंद सिह के जीवन के इतिहास को याद करते हुए मकर संक्रांति पर गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का शुभारंभ हुआ। यहां हजूरी रागी भाई अजित सिंह ने कीर्तन एवं अरदास की। जब भाई महेताब सिंह ने सतनाम वाहे गुरु, वाहे गुरु, वाहे गुरु, वाहे गुरु, वाहे गुरु का जाप किया तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। संगतों ने गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर प्रधान दलीप सिंह, महासचिव गुरमीत सिह, शुभम सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, गुरदीप सिंह, अंगददीप सिंह, सरवण सिंह आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed