{"_id":"d7a8394341af21f3cbcd1b7b4c72db25","slug":"diwali-gift-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर खनकेंगे ‘गंगा-जमुनी’ सिक्के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर खनकेंगे ‘गंगा-जमुनी’ सिक्के
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 19 Oct 2014 11:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर ‘गंगा-जमुनी’ सिक्के खनकेंगे। चांदी के इन सिक्कों पर गोल्ड पालिश की गई है।
विज्ञापन
सिक्कों के प्रति खासा क्रेज
दिखने में कुछ अलग अंदाज के इन सिक्कों की कीमत भी ज्यादा नहीं। अन्य सिक्कों के मुकाबले तकरीबन 50 रुपये अधिक। खरीदारों में इन सिक्कों के प्रति खासा क्रेज देखने को मिल रहा है।
10 ग्राम के एक सामान्य चांदी के सिक्के की कीमत 550 रुपये है, गंगा-जमुनी सिक्का 600 रुपये में बाजार में उपलब्ध है। क्वालिटी में बेहतरी के मद्देनजर इन सिक्कों की हालमार्किंग कराई गई है। यानी कभी रिसेल करने की जरूरत पड़ी तो पूरे खरे साबित होंगे।
विज्ञापन
गंगा-जमुनी सिक्कों के साथ ही 50 ग्राम चांदी का नोट के आकार का सिक्का भी खरीदारों को अपनी तरफ खींच रहा है। इस पर ठीक नोट की तर्ज पर यह भी लिखा है-मैं धारक को 50 ग्राम चांदी अदा करने का वचन देता हूं।
विज्ञापन
इस नोट पर श्री लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की मूर्ति उकेरी गई हैं। सराफा मंडल, देहरादून के प्रवक्ता गौरव रस्तोगी के अनुसार सिक्कों में कुछ अलग की चाह रखने वालों को यह सिक्के खूब भा रहे हैं।