फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2025: Health services in Uttarakhand will be on alert for 24 hours on Diwali, guidelines issued

Diwali 2025: उत्तराखंड में दिवाली पर चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं, दिशा निर्देश जारी

Sat, 18 Oct 2025 12:37 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 18 Oct 2025 12:37 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके।

विज्ञापन
Diwali 2025: Health services in Uttarakhand will be on alert for 24 hours on Diwali, guidelines issued
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने दीपावली पर्व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चौबीस घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी जिलों के डीएम व सीएमओ को सभी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के प्रशासन और चिकित्सा संस्थानों को अलर्ट मोड पर रखा है, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटा जा सके। सीएम ने कहा, पर्वों की खुशियां तभी सार्थक हैं, जब हर नागरिक सुरक्षित और स्वस्थ हो।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दीपावली के दौरान आग, सड़क दुर्घटनाओं व अन्य आपात स्थितियों से निपटने के लिए चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों। सभी अस्पतालों, एंबुलेंस सेवाओं व आपात चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट पर रखा गया। विभाग ने पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, आवश्यक दवाओं और उपकरणों के भंडारण, तथा ब्लड बैंक और बर्न यूनिट की पूर्ण कार्यशीलता सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर; अब सप्ताह में तीन दिन चलेगी देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया, डीएम व सीएमओ को त्योहारों के दौरान चौबीस घंटे सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, 108 एंबुलेंस सेवा, जिला नियंत्रण कक्ष,अस्पतालों के आपातकालीन वार्ड सतत निगरानी में रहेंगे। आपात सेवाओं के लिए पर्याप्त डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय की गई है। भीड़ वाले इलाकों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed